Kakajee News

तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, एक की मौत, दूसरा गंभीर, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़। जिले के तमनार थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हुकराडीपा के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक सवार एक ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान तपवन गुप्ता (42 वर्ष) निवासी डाकदही, घरघोड़ा के रूप में हुई है। वहीं घायल रथ भोई (40 वर्ष) ओडिशा के गिरसिंगा का रहने वाला बताया जा रहा है। गुरुवार सुबह दोनों बाइक से डाकदही की ओर जा रहे थे। इसी दौरान हुकराडीपा के पास उनकी तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे डिवाइडर से जा भिड़ी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर दूर जा गिरे। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। घायल को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं हादसे का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराते दिखाई दे रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, केलो विहार में अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़, किराये के मकान में युवती से कराया जा रहा था देह व्यापार, संचालक गोविंद साहू गिरफ्तार, पुलिस ने ग्राहक बनाकर भेजा पाइंटर, संकेत मिलते ही संयुक्त टीम ने मकान में मारी दबिश

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें