Kakajee News

स्वागत द्वार से टकराई कैंपर वाहन, ट्रांसपोर्टर सहित दो की मौके पर मौत, दो गंभीर, घरघोड़ा के झरियापाली के पास हुआ भीषण सड़क हादसा

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़। रायगढ़ जिला के घरघोड़ा थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है इसमें घरघोड़ा से तमनार जाने वाली सड़क मे झरियापाली और देवगढ़ के बीच में खतरनाक सड़क हादसा सामने आया है हादसे में एक ट्रांसपोर्टर और उसके ड्राइवर की मौके पर मौत हो गई है वहीं दो अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी अनुसार तमनार से घरघोड़ा की ओर आ रही कैंपर गाड़ी जिसमें ट्रांसपोर्टर सहित चार अन्य लोग कैम्पर गाडी सवार थे जो घरघोड़ा की तरफ आ रहें थे लगभग 5ः30 बजे के आसपास झरियापाली और देवगढ़ के बीच में लगे स्वागत द्वार पर जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रांसपोर्टर और अन्य एक मौके पर मौत हो गई। दो अन्य कैंपर में सवार की स्थिति गंभीर बताई जा रही है जिन्हें 112 के इवेंट पर आर राम कृष् रात्रे एवं ड्राइवर जनार चौहान के द्वारा समय रहते उपचार के लिए हॉस्पिटल घरघोड़ा लाया गया जहां उनका उपचार जारी है। मृतको के शव को घरघोड़ा मरचूरी मे रखा गया है घरघोड़ा पुलिस मर्ग कायम कर आगे की जाँच कार्रवाईमे जुट गई है।
घटना मे मृतक का नाम सत्येंद्र पाण्डेय उम्र लगभग 45 बताया जा रहा है जो ट्रांसपोर्ट का काम करने थे वही अन्य मृतक रोहित कश्यप उम्र लगभग 35 वर्ष कोरबा निवासी की भी मौत हो गई है वही जीतेन्द्र सिंह पिता ननकु उम्र 56 वर्ष 2 विपिन सिंह उम्र लगभग 38 वर्ष गंभीर रूप से घायल बताये जा रहें है।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, केलो विहार में अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़, किराये के मकान में युवती से कराया जा रहा था देह व्यापार, संचालक गोविंद साहू गिरफ्तार, पुलिस ने ग्राहक बनाकर भेजा पाइंटर, संकेत मिलते ही संयुक्त टीम ने मकान में मारी दबिश

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें