तालाब में डूबने से हाथी शावक का मौत, मौके पर अभी भी मौजूद हाथियों का दल,5 माह के भीतर 8 शावक की मौत

Picture of kakajee

kakajee

 

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बीती रात तालाब में नहाते समय पानी में डूबने से एक हाथी शावक की मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। मामला छाल रेंज का है।

मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले की छाल रेंज में पिछले कई दिनों से 70 हाथी अलग-अलग दलों में विचरण कर रहे हैं। बीती रात 8:00 बजे के आसपास हाथियों का एक दल पुसल्दा गांव के जंगल आमामुड़ा तालाब में नहा रहा था। इसी बीच बड़े हाथी के नीचे दबने से एक हाथी शावक की मौत हो गई है। गांव के ग्रामीणों ने बताया कि हाथी शावक की मौत होने के बाद मादा हाथी ने ही मृत शावक के शव को बाहर निकाला निकाला और रात भर हाथियों का दल तालाब किनारे चिंघाड़ रहा था।वहीं आज सुबह भी हाथियों का दल मृत शावक के शव के आसपास ही विचरण कर रहा है, जिसके कारण वन विभाग की टीम शावक तक नहीं पहुंच पा रही है।

छाल रेंज में हाथी शावक की मौत की खबर मिलते ही वन विभाग के अलावा डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंच चुकी है, हाथियों के जंगल में जाते ही आगे की प्रक्रिया करने की बात कही जा रही है।

आपको बता दें कि बीती रात की घटना को मिलाकर रायगढ़ जिले में बीते 5 माह के भीतर 8 हाथी शावकों की अलग अलग रेंज में मौत हो चुकी है, जो गंभीर चिंता का विषय बनते जा रहा हम

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें