धरमजयगढ़ में पटवारी पर फर्जीवाड़े आरोप: दस्तावेजों में छेड़छाड़ कर जमीन बिक्री की कलेक्टर से शिकायत….

Picture of kakajee

kakajee

 

रायगढ़। जिले के धरमजयगढ़ का कापू तहसील अंतर्गत ग्राम अलोला में जमीन से जुड़े कथित फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। ग्राम निवासी जुगेश्वर ने कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया है कि उनकी पुश्तैनी कृषि भूमि के दस्तावेजों में छेड़छाड़ कर अवैध तरीके से जमीन का नामांतरण और विक्रय कर दिया गया। शिकायत में तत्कालीन हल्का पटवारी सहित कुछ स्थानीय लोगों पर मिलीभगत का आरोप लगाया गया है।

पीड़ित नें मामले की शिकायत जिला कलेक्टर से की, पढ़े पूरा मामला
पीड़ित नें बताया की हमारे नाम पर ग्राम–अलोला प0ह0न0 54 रा0नि0 कापू तहसील कापू, जिला रायगढ़ (छ0ग0) में समलाती हक की कृषि भूमि स्थित है, तद्नुसार राजस्व अभिलेखों में दर्ज है यह कि अजय कुमार पिता महेतर, मनोज दास महंत पिता सहदु राम, पुरुषोत्तम यादव पिता कोगनों राम यादव, द्वारा खसरा नं 208/2 को हल्का पटवारी राजकुमार राठिया जो पूर्व में अलोला जिला रायगढ़ में पदस्थ थे जिनके द्वारा मिलिभगत कर व दस्तावेजों में छेड़छाड़ कर विक्रय कर दिया गया है। यह कि उक्त खसरा नं 208/2 रकबा 2 एकड़ 20 डिसमिल भूमि थी जिसमें खसरा नं रकबा नम्बर परिवर्तित कर नया खसरा नम्बर 208/16, 208/15/क, 208/32 कर अजय कुमार के नाम दर्ज अवैध रूप से कर दिया गया है। यह कि अजय कुमार आवेदक का भतीजा है जिसको बंटवारे के अनुसार 208/6 जो कि लगभग 15 डिसमिल मिला है। यह कि उक्त नाम दर्ज करने में किसी प्रकार का नामांतरण नियमों का पालन नहीं किया गया है। यह कृत्य इनके द्वारा अवैध रूप से किया जाकर उक्त खसरा रकबा को साक्ष्य छुपाकर विक्रय कर दिया गया है। यह कि उक्त विक्रय से संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही चाहता हूँ तथा मुझे गरीब व्यक्ति को उक्त भूमि को वापस कराया जावे। उक्त संबंध में ग्रामवासी चमरू, इन्द्रो, धनसिंह तथा गांव का सरपंच परमेश्वर, उक्त कृत्य की जानकारी है। यह कि प्रार्थी को उक्त कृत्य की जानकारी उक्त भूमि का दस्तावेज कृषि कार्य हेतु निकाला तब यह जानकारी हुई है।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें