दो माह तक जंजीरों में कैद रहा युवक, फांसी लगाकर दी जान, बड़े भाई-भाभी समेत तीन पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज

Picture of kakajee

kakajee

सारंगढ़-बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में मानवता को शर्मसार देने का मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि युवक को पिछले दो माह से जंजीरों में बांधकर कमरे में बंद रखा जाता था। इस लिहाज से उसने यह कदम उठाया है। अब इस मामले पुलिस ने मृतक युवक के बड़े भाई, भाभी समेत तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का अपराध दर्ज किया है। उक्त मामला कोसीर थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार कोसीर गांव के मंडलपारा निवासी मृतक नितेश कुमार बनज निवासी मंडलपारा कोसीर पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान था। 21 मई की दोपहर 12 बजे उसने घर के कमरे में खिड़की से बेडशीट का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर कोसीर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। जांच के दौरान घटनास्थल निरीक्षण, शव परीक्षण और गवाहों के बयान लिए गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फांसी लगने से दम घुटना बताया गया है तथा मृत्यु की प्रकृति आत्महत्या पाई गई।
कोसीर पुलिस को इस मामले में जांच के दौरान पता चला कि मृतक युवक नितेश कुमार बनज के पिता की मौत के बाद मिलने वाली रकम को लेकर परिवार में विवाद चल रहा था। आरोप है कि मृतक के बड़े भाई रोशन बनज, भाभी अश्वनी बनज और भाई सतीशचंद्र बनज पिछले दो वर्षों से उसे मानसिक रूप से बीमार बताकर प्रताड़ित करते आ रहे थे।
कोसीर पुलिस को जांच में यह भी पता चला कि बीते दो माह से नितेश के हाथ-पैर जंजीरों से बांधकर कमरे में बंद रखा जाता था। उसे भोजन मांगने पर गाली-गलौज और मारपीट भी की जाती थी। लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना से परेशान होकर युवक ने अपने बिस्तर की चादर फाड़कर फंदा बनाया और मौत को गले लगा लिया।
बहरहाल इस मामले में कोसीर पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ धारा 108 और 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें