वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कैलाश शर्मा को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि, निलांचल भवन में जुटे विभिन्न दलों के नेता और शहरवासी, राजनीति को समाज सेवा मानने वाले नेक इंसान को नम आँखों से किया याद

Picture of kakajee

kakajee

 

रायगढ़। राजनीति को समाज सेवा के रूप में अपनाने वाले और अपने हंसमुख व मिलनसार स्वभाव से लंबे समय तक लोगों के दिलों में राज करने वाले वरिष्ठ कांग्रेसी नेता स्वर्गीय कैलाश शर्मा (कापु) को शनिवार को निलांचल भवन में आयोजित एक भव्य श्रद्धांजलि सभा में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विगत 30 अप्रैल 2026 को उनके दुखद निधन के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर थी। शनिवार शाम केवड़ा बाड़ी चौक स्थित निलांचल भवन में आयोजित इस सभा में उन्हें जानने और मानने वाले बड़ी संख्या में जुटे और अपने-अपने तरीके से उनके प्रति सम्मान प्रकट किया।

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि कैलाश शर्मा एक बेहद नेकदिल इंसान थे, जिन्होंने राजनीति के साथ-साथ अपनी नि:स्वार्थ सेवाओं से हमेशा जनता का दिल जीता। वह अपनी सेवाओं के माध्यम से लंबे समय तक लोगों की यादों में जीवित रहेंगे।

इस भावुक क्षण में कांग्रेस जिला अध्यक्ष शाखा यादव और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने स्वर्गीय कैलाश शर्मा के साथ बिताए दिनों और उनके साथ के अपने कार्य अनुभवों को साझा किया। वहीं, वैचारिक मतभेदों से परे, भाजपा के वरिष्ठ नेता सुभाष पांडेय ने भी कैलाश शर्मा के साथ बिताए लंबे समय को याद करते हुए उनके साथ के प्रेरक पलों को मंच से साझा किया। सभी ने एक सुर में माना कि उनका जाना रायगढ़ के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
सभा में राजनीतिक, सामाजिक और मीडिया जगत से जुड़े तमाम लोगों ने उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में प्रमुख रूप से शामिल रहे। जिसमे मुख्य रूप से
संतोष राय, अनिल शुक्ला, शाखा यादव, हरे राम तिवारी, सुभाष पांडे, मुकेश जैन, पवन शर्मा, डॉक्टर राजू अग्रवाल, जयंत वहीदार, प्रकाश नायक, महावीर अग्रवाल, आशीष शर्मा, नरेंद्र जुनेजा, भुवाल शुक्ला, सुरेश अग्रवाल, जानकी काटजू, लता खुंटे, रिकी पांडे, संगीता गुप्ता, संजुक्ता सिंह, संदीप अग्रवाल अधिवक्ता, विजय सराफ, राकेश शर्मा, बलबीर शर्मा, सत्य प्रकाश शर्मा, विजय बिरभान, अनूप बारदाना, प्रवीण शर्मा, दयाराम धुर्वे, विकास बहिदार, अमृत काटजू, बंटी शर्मा, कृष्णा शुक्ला, जेठू राम मनहर, बीनू बेगम, अज्ञात मल्होत्रा, राजू मकवाना, रामचंद्र शर्मा, बासुदेव यादव, संजय शर्मा, नरेश जायसवाल, बासु प्रधान, सोनू पुरोहित, अविनाश पाठक, अमित गुप्ता, बाबा पटवा, युवराज सिंह आजाद, बासुदेव शर्मा, उपेंद्र सिंह, विजय जायसवाल, अनुराग शर्मा, देवेन्द्र साहु, विजय गर्ग, जगदीश चौहान, प्रदीप चौहान सहित दुख की इस घड़ी में स्वर्गीय कैलाश शर्मा के परिवार से उनके पुत्र विकास शर्मा, भाई विजय शर्मा, ज्ञान प्रकाश शर्मा, भतीजा अंकित शर्मा, दामाद डाक्टर सुधाकर शर्मा, पीयुष चौबे, सहित उनके पोता-पोती, नाती-नातिन तथा परिवार के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे, जिन्हें उपस्थित जनसमुदाय ने ढांढस बंधाया और कैलाश शर्मा की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें