जादूई खरीदी हुई विजयनगर पंचायत में, लाखों रूपये का डस्टबिन और कंप्यूटर-प्रिंटर गायब…?

Picture of kakajee

kakajee

धरमजयगढ़ क्षेत्र के विजयनगर पंचायत के ग्रामीणों नें बताया की पंचायत में कार्य के लिए पैसा तों बहुत आता हैं पर पैसा कहा जाता हैं भगवान जाने। ग्रामीणों नें एक बिल मुहैया करवाई जिसमें कंप्यूटर सेट के लिए राशि भुगतान दिख रहा था पर पंचायत भवन में कंप्यूटर का कोई नामोनिशान नहीं दिखा ऐसे कई बिल ग्रामीणों नें दिखाए जिसमें हुए कार्य पंचायत में कही दिखाई नहीं पड़े। जानकारी के अनुसार पंचायत में लाखों रुपये की लागत से कंप्यूटर सेट, डस्टबिन और अन्य चीजे खरीदी गई है। जिसमें दो प्रिंटर भी शामिल हैं। लेकिन जब इस खरीदी की जानकारी मांगी गई तो पंचायत सचिव और सरपंच नें जो जवाब दिया वह होश उडाने को काफी था। कंप्यूटर सचिव अपने साथ ले गए जबकि प्रिंटर पंच के पास होने की बात खुद सरपंच नें बताई है।

1.20 लाख का डस्टबिन” और 1.20 लाख का कंप्यूटर सेट कहा हैं..?
पंचायत में खरीदे गए 1 लाख 20 हजार रुपये के डस्टबिन को लेकर ग्रामीणों का आरोप है कि डस्टबिन सिर्फ कागजों में दिखाई देता है और मौके पर उसका कोई अता-पता नहीं हैं। लोगों का कहना है कि यह “चमत्कारी डस्टबिन” सिर्फ जरूरत के समय ही प्रकट होता है, अभी अगर सरपंच-सचिव को कहा जाए तों 160 डस्टबिन दूर 60 भी नहीं दिखा पाएंगे। जबकी कंप्यूटर सेट तों पंचायत भवन में हैं ही नहीं। हैरानी की बात यह रही कि सरपंच को खुद यह जानकारी नहीं की डस्टबिन खरीदा भी गया है या नहीं।

प्राथमिक शाला भवन मरम्मत का बिल और नहीं हुआ मरम्मत..?
शाला भवन के लिए 1 लाख 20 हजार की राशि भुगतान किया गया हैं पर हैरान करने वाली बात हैं की प्राथमिक शाला मरम्मत हुआ ही नहीं इसकी जानकारी खुद सचिव भूपदेव राठिया नें दिया उन्होंने बताया की उस राशि का उपयोग पंचायत भवन मरम्मत में किया गया अब जरा सोचिये जहा देश के भविष्य पढ़ेंगे उसकी मरम्मत ना कराकर सरपंच-सचिव अलग ही कार्य करवा रहें।

सचिव का बयान: “सारी जानकारी सरपंच देंगे”
जब पंचायत में कंप्यूटर सेट, प्रिंटर और डस्टबिन खरीदी को लेकर पंचायत सचिव भूपदेव राठिया से सवाल किया गया तो उन्होंने सीधे तौर पर जवाब देने से बचते हुए कहा कि इन सभी मामलों की जानकारी सरपंच महोदय देंगे। वहीं कंप्यूटर और प्रिंटर कहां हैं, इस पर भी सचिव नें कहा की कंप्यूटर सेट है पर कहा हैं यह नहीं बताया।

सरपंच नें खुलासा किया…
विजयनगर पंचायत में कंप्यूटर सेट, प्रिंटर और डस्टबिन खरीदी को लेकर जब सरपंच विसून राठिया से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि खरीदी और भुगतान से जुड़ी पूरी जानकारी पंचायत सचिव के पास है। सरपंच ने यह भी कहा कि कंप्यूटर सचिव लेकर गए हैं जबकि प्रिंटर पंच के पास है। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि पंचायत में खरीदे गए कथित डस्टबिन को लेकर भी सरपंच स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए। उन्होंने कहा कि डस्टबिन खरीदा गया होगा। सचिव से बात करिए।
लाखों के नाली निर्माण में भी अनियमितता के आरोप, जांच की उठी मांग
विजयनगर पंचायत में लाखों रुपये के नाली निर्माण कार्यों को लेकर भी अनियमितता के आरोप सामने आ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई निर्माण कार्य अधूरे हैं, जबकि कुछ कार्यों की गुणवत्ता बेहद खराब बताई जा रही है। आरोप है कि कागजों में विकास कार्य पूरे दिखाकर राशि निकाल ली गई, लेकिन धरातल पर हालात बदहाल हैं। स्थानीय लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि प्रशासन ने गंभीरता से जांच की तो पंचायत में हुए कई और चौंकाने वाले खुलासे सामने आ सकते हैं।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें