अवैध मादक पदार्थो के खिलाफ दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी,12 किलो से अधिक अवैध डोडा चूरा के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही

Picture of kakajee

kakajee

 

▪️ थाना पदमनाभपुर पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।
▪️ आरोपी के कब्जे से 12 किलो 330 ग्राम अवैध डोडा चूरा एवं बिक्री रकम जप्त की गई।
▪️ जप्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 1,84,959/- रुपये आंकी गई है।
▪️ आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई।

संक्षिप्त विवरण :
थाना पदमनाभपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति लाल शर्ट पहनकर बोरसी चौक स्थित शीतला मंदिर के पास बैग में अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा रखकर बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर एनडीपीएस एक्ट में निहित प्रावधानों का पालन करते हुए घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम महेंद्र बिश्नोई, उम्र 24 वर्ष, निवासी नोकड़ा, गोदारा थाना भोजासार, जिला फलोदी (राजस्थान), हाल पता स्कूल चौक बोरसी बताया। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 12 किलो 330 ग्राम अवैध डोडा चूरा एवं बिक्री रकम 1500/- रुपये बरामद किया गया।
मामले में थाना पदमनाभपुर में अपराध क्रमांक 299/2026 धारा 8(ग), 15(बी), 27(क) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया है।

▪️ घटना का कारण :
अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा का परिवहन एवं बिक्री कर आर्थिक लाभ अर्जित करना।

▪️ घटनास्थल :
बोरसी चौक स्थित शीतला मंदिर के पास, थाना पदमनाभपुर क्षेत्र, जिला दुर्ग।

▪️ आरोपी का नाम :
1. महेंद्र बिश्नोई, उम्र 24 वर्ष, निवासी नोकड़ा, गोदारा थाना भोजासार, जिला फलोदी (राजस्थान), हाल पता स्कूल चौक बोरसी।

▪️ जप्त सामग्री :
1. 12 किलो 330 ग्राम अवैध डोडा चूरा
2. नगदी रकम 1500/- रुपये
▪️ सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में थाना पदमनाभपुर पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर अवैध मादक पदार्थ जप्त किया गया।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार के अवैध मादक पदार्थों के क्रय-विक्रय अथवा तस्करी संबंधी सूचना तत्काल पुलिस को दें। नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें