धरमजयगढ़ राजस्व कार्यालय में अव्यवस्था, गर्मी में परेशान होती रही जनता

Picture of kakajee

kakajee

 

धरमजयगढ़। भीषण गर्मी के बीच एक ओर आम लोग सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर हैं, वहीं दूसरी ओर जिम्मेदार विभाग जनता की मूल सुविधाओं तक का ध्यान नहीं रख पा रहे हैं। मामला धरमजयगढ़ राजस्व कार्यालय परिसर स्थित रिकॉर्ड रूम का है, जहां जमीन संबंधी नकल और दस्तावेज निकलवाने पहुंचे ग्रामीणों को घंटों गर्मी में परेशान होना पड़ा।

रिकॉर्ड रूम के बाहर जमीन पर बैठने को मजबूर ग्रामीण

बताया जा रहा है कि रिकॉर्ड रूम के बाहर रोजाना बड़ी संख्या में लोग जमीन संबंधी दस्तावेज, नकल और रिकॉर्ड निकलवाने पहुंचते हैं, लेकिन वहां बैठने तक की कोई उचित व्यवस्था नहीं है। तेज धूप और उमस भरी गर्मी के बीच महिलाएं, बुजुर्ग और ग्रामीण जमीन पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। कई लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि सरकारी कार्यालय में जनता की सुविधाओं को पूरी तरह नजरअंदाज किया जा रहा है।

“जनसेवा” के दावे, लेकिन सुविधाएं शून्य

ग्रामीणों का कहना है कि जब सरकारी दफ्तरों में रोजाना सैकड़ों लोग पहुंचते हैं, तो कम से कम बैठने के लिए कुर्सी अन्य मूलभूत व्यवस्था तो होनी चाहिए। लोगों ने आरोप लगाया कि अधिकारी और कर्मचारी बंद कमरों में बैठकर काम कर रहे हैं, जबकि बाहर जनता गर्मी में परेशान हो रही है। यह स्थिति सरकारी व्यवस्था और जनसेवा के दावों पर सवाल खड़े कर रही है स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि रिकॉर्ड रूम के बाहर तत्काल बैठने की व्यवस्था, पेयजल और छाया की सुविधा उपलब्ध कराई जाए, ताकि दूर-दराज से आने वाले ग्रामीणों को राहत मिल सके। अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या को गंभीरता से लेते हैं या फिर जनता यूं ही परेशान होती रहेगी।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें