शासकीय राशन दुकान का ताला तोड़कर हजारों का राशन पार, अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज

Picture of kakajee

kakajee

 

रायगढ़। जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सामरूमा में संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान में चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने देर रात राशन दुकान का ताला तोड़कर राशन पार कर दिया। मामले की शिकायत ग्राम पंचायत सामरूमा की सरपंच श्रीमती ज्योति सिदार ने थाना पूंजीपथरा में दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत सामरूमा की सरपंच श्रीमती ज्योति सिदार पति मोहन लाल सिदार उम्र 42 वर्ष निवासी पड़कीपहरी द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान में राशन कार्ड धारकों के वितरण के लिए 11 मई को चावल, शक्कर, चना एवं नमक का स्टॉक पहुंचा था। बताया गया कि 24 मई को राशन वितरण कार्य पूरा होने के बाद दुकान में 1385 किलो चावल, 152 किलो शक्कर, 470 किलो चना तथा 8 बोरी नमक शेष बचा हुआ था। शाम करीब 6 बजे दुकान बंद कर सरपंच अपने घर चली गई थीं। अगले दिन 25 मई की सुबह करीब 10 बजे जब वे दुकान पहुंचीं तो दुकान का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर दुकान से 235 किलो चावल, 125 किलो शक्कर और बड़ी मात्रा में चना गायब मिला।
घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और पुलिस को जल्द आरोपियों तक पहुंचने की उम्मीद है।
ग्रामीणों का कहना है कि शासकीय राशन दुकान में चोरी की इस घटना से गांव के गरीब राशन कार्डधारकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। लोगों ने पुलिस से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और राशन बरामद करने की मांग की है।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें