एमएसपी प्लांट के मुख्य गेट के बाहर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने से सुरक्षा कर्मी की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़ । बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में सुरक्षा कर्मी की मौत हो गई। हादसा एमएसपी प्लांट के मुख्य गेट के बाहर उस समय हुआ, जब प्लांट के भीतर मटेरियल खाली कर बाहर निकल रहे एक ट्रक ने ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक सुरक्षा कर्मी की पहचान सुनील बाग के रूप में हुई है, जो संबलपुर, उड़ीसा का निवासी था। बताया जा रहा है कि वह एमजे सिक्युरिटी एजेंसी के माध्यम से प्लांट में सुरक्षा ड्यूटी कर रहा था। दोपहर करीब 3 बजकर 15 मिनट पर ट्रक क्रमांक CG 13 BH 5199, जिसे चालक कमला प्रसाद चला रहा था, प्लांट से बाहर निकल रहा था। इसी दौरान कथित रूप से लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए ट्रक ने सुनील बाग को जोरदार ठोकर मार दी।
हादसा इतना गंभीर था कि सुरक्षा कर्मी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के तुरंत बाद एमएसपी प्रबंधन द्वारा घायल गार्ड को जिला चिकित्सालय रायगढ़ पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। एएसआई एल. साहू द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ट्रक चालक से पूछताछ करने के साथ ही दुर्घटना के कारणों की विवेचना कर रही है। वहीं, हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें