रायगढ़ रेलवे स्टेशन में पकडाया 5 लाख का गांजा, अज्ञात तस्कर हीराकुंड एक्सप्रेस के फाल्स सीलिंग में कर रहा था परिवहन

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़। रायगढ़ जीआरपी पुलिस ने कल शाम रायगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 में हीराकुंड एक्सप्रेस से 10 किलो गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे की कीमत 5 लाख रूपये बताई जा रही है। इस मामले में जीआरपी पुलिस अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज करते हुए उसकी पतासाजी में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक आर.के. बोर्झा को कल मुखबिर से सूचना मिली थी कि ट्रेन क्रमांक 20807 अप हीराकुंड एक्सप्रेस के कोच एम-1 के बाथरूम के ऊपर फॉल्स सीलिंग में संदिग्ध पैकेट छिपाकर रखे गए हैं। सूचना मिलते ही जीआरपी द्वारा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए गवाहों को तलब किया गया तथा मुखबिर सूचना पंचनामा तैयार किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के मौके पर पहुंचने में विलंब और संदिग्ध सामग्री के हटाए जाने की आशंका को देखते हुए टीम ने बिना वारंट तलाशी की कार्रवाई की। इसके बाद थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम रेलवे स्टेशन रायगढ़ के प्लेटफार्म क्रमांक-02 पहुंची, जहां हीराकुंड एक्सप्रेस के आगमन पर कोच एम-1 की जांच की गई।
तलाशी के दौरान बाथरूम के ऊपर फॉल्स सीलिंग खुली हुई मिली, जिसके अंदर खाकी रंग के सेलो टेप में लिपटे 10 पैकेट बरामद किए गए। पैकेटों को प्लेटफार्म पर उतारकर गवाहों की मौजूदगी में खोलकर जांच की गई। सभी पैकेटों में सफेद पॉलीथीन में पैक हरे-भूरे रंग का पुष्प, बीजयुक्त एवं नमी युक्त गांजा पाया गया।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें