भाजपा जिला अध्यक्ष ने बिरहोर जनजाति के बीच सुनी मन की बात

Picture of kakajee

kakajee

विधानसभा धरमजयगढ़ के खलबोरा स्थित बूथ क्रमांक 141में बिरहोर जनजाति के भाई-बहनों के साथ जिला भाजपा अध्यक्ष अरुण धर दीवान में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” का सामूहिक श्रवण किया। दीवान ने बताया कि
प्रधानमंत्री जी ने भीषण गर्मी के दौरान स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने का संदेश दिया। साथ ही, ‘लोकल से ग्लोबल’ तक भारतीय उत्पादों की बढ़ती पहचान, उभरती खेल प्रतिभाओं, नवाचार, युवाओं में विज्ञान एवं खगोल विज्ञान के प्रति बढ़ती रुचि, जल संरक्षण में जनभागीदारी तथा भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और वैश्विक सम्मान जैसे प्रेरक विषयों पर अपने विचार साझा किए। आज कार्यक्रम में बिरहोर जनजाति के भाई-बहनों के साथ संवाद एवं सहभागिता का यह अवसर अत्यंत प्रेरणादायी रहा। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को साकार करने हेतु हम सभी संकल्पित हैं। कार्यक्रम में उपस्थित सभी सम्मानित नागरिकों, कार्यकर्ताओं एवं जनजातीय परिवारों के प्रति दीवान के हृदय से आभार भी जताया।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें