क्रोधा डैम के किनारे मिला लापता व्यक्ति का कपड़ा, अनहोनी की आशंका!

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़ ।जिला के धरमजयगढ़ क्षेत्र के ग्राम कौंधा में कल दोपहर से एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है। लापता व्यक्ति की पहचान लगभग 50 वर्षीय मोहित राम राठिया के रूप में हुई है।
इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है, क्योंकि परिजन को खोजबीन के दौरान क्रोधा डैम (बांध) के पानी के किनारे लापता व्यक्ति के कपड़े बरामद हुए हैं।
परिजनों और ग्रामीणों ने जब उनकी तलाश शुरू की, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। क्रोधा डैम के पानी के ठीक किनारे मोहित राम के कपड़े पड़े मिले हैं। ग्रामीणों को आशंका है कि कहीं मोहित राम के साथ कोई बड़ी अनहोनी न हो गई हो।
इस पूरे मामले पर स्थानीय प्रशासन अलर्ट मोड पर है। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दे दी गई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फौरन गोताखोरों की टीम (SDRF/ पहुंच चुकी है, कुछ ही देर में गोताखोर डैम के गहरे पानी में उतरेंगे और सर्च ऑपरेशन शुरू किया जाएगा ताकि मोहित राम का पता लगाया जा सके।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें