शेयर मार्केट में डीमैट एकाउन्ट खुलवाने के नाम पर 14 लोगो से 1 करोड़ 77 लाख, 10 हजार की ठगी, थाने में हुआ एफआईआर

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शेयर मार्केट में डीमैट एकाउन्ट खुलवाने के नाम पर 14 लोगों से 1 करोड़ 77 लाख, 10 हजार की ठगी की घटना को अंजाम देने का मामला सामने आया है। एक पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज करते हुए पूरे मामले को जांच में ले लिया है। उक्त मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार संजय मिश्रा निवासी दरोगापारा ने सिटी कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 2022 में उसकी मुलाकात विश्वजीत देवनाथ निवासी ईटला कोरापारा, कलीराहाट पश्चिम बंगाल से हुई थी। तब उसने बताया कि वह एलईडीब्लब मैनिफैकचरिंग एवं शेयर मार्केट टेडिंग का काम करता है। इस दौरान उसने कहा कि इसमें पैसा लगाओगे तो शेयर मार्केट डीमैट एकाउंट खोलकर आपको प्रतिमाह 6 प्रतिशत ब्याज व प्रतिशत मूलधन वापस हो जाएगा।

पीड़ित ने बताया कि उसने आईसीआईसी बैंक रायगढ़ से 12 लाख रूपये लोन लेकर उसके बताये गए जीटीजी प्रोडक्ट सर्विस के खाता नं. 463502 में जमा कराया जिसके बाद 4 से 5 माह तक नियमित ब्याज का भुगतान करता रहा। जिसके बाद 11 प्रतिशत रकम पुनः निवेश करने के लिये कहा गया। तब उसने निवेश किया। साथ ही अपने अन्य साथी विकास साहू, राकेश कुमार मनहर, रितेश साव, देव कश्यप, सुनील पाणिग्राही, शिशुपाल, कृष्णा पाण्डेय, कृष्णा द्विदेवी, राकेश सरकार, लोचन पटेल, मनील गुप्ता एवं श्रीमंत मिश्रा व अजय वर्मा से 1 करोड़ 77 लाख 10 हजार रूपये भी निवेश कराया।
पीड़ित ने बताया कि उन्हें जानकारी हुई कि शेयर ट्रांजेक्शन के लिये डीमैट एकाउंट आवश्यक होता है और विश्वजीत देवनाथ के द्वारा उन्हें यह कहा गया था कि आप लोगों का डीमैट खुलवाउंगा, जबकि उन्हें डीमैट एकाउंट खोले जाने का कोई भी दस्तावेज नही मिला था। तब उन्हें शंका हुई कि विश्वजीत देवनाथ के द्वारा उनसे साथ धोखाधड़ी कर 1 करोड़ 77 लाख 10 हजार की ठगी की घटना को अंजाम दिया गया है।
बहरहाल पीड़ित संजय मिश्रा की लिखित शिकायत के बाद सिटी कोतवाली पुलिस आरोपी विश्वजीत देवनाथ के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध दर्ज करते हुए पूरे मामले को जांच में ले लिया है।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें