खरसिया पुलिस की अवैध शराब कारोबारियों पर लगातार कार्रवाई, दो अलग-अलग कार्रवाई में महिला-पुरूष गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से अवैध 63 पाव देशी एवं अंग्रेजी शराब जब्त

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत खरसिया पुलिस द्वारा अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक सीताराम ध्रुव के नेतृत्व में दिनांक 31.05.2026 को मुखबिर सूचना पर पुलिस टीम द्वारा चोढ़ा क्षेत्र में नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति हाथ में थैला लेकर खरसिया की ओर से आता दिखाई दिया। पूछताछ में उसने अपना नाम संजय कुमार पटेल पिता सुखदेव पटेल उम्र 32 वर्ष निवासी नवागांव थाना खरसिया बताया। उसके कब्जे में रखे थैले की तलाशी लेने पर 14 नग 180 एमएल देशी प्लेन मदिरा एवं 14 नग 180 एमएल गोल्डन गोवा अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹2,800 है। पुलिस ने शराब को विधिवत जब्त कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की।
इसी क्रम में खरसिया पुलिस द्वारा ग्राम बोतल्दा क्षेत्र में छापामार कार्रवाई की गई। पुलिस टीम को बोतल्दा हाईवे रोड पर पटेल ढाबा के पास एक महिला हाथ में सफेद रंग का झोला लेकर जाती हुई मिली। पूछताछ में उसने अपना नाम अनुसुईया उर्फ गुड्डी केशरवानी पति विश्राम केशरवानी उम्र 48 वर्ष निवासी छोटे देवगांव थाना खरसिया बताया। महिला के कब्जे से झोले में रखी 25 पाव देशी प्लेन एवं 10 पाव अंग्रेजी शराब जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹2,800 है। पूछताछ में महिला ने शराब को अवैध बिक्री के उद्देश्य से ले जाना स्वीकार किया। पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी महिला के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की।
इस प्रकार दोनों कार्यवाही में कुल 63 नग देशी एवं अंग्रेजी शराब, कीमत लगभग ₹5,600 मूल्य की अवैध शराब जब्त की गई है। खरसिया पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें