मांड नदी में अवैध रेत उत्खनन की शिकायत पर पहुंचे पटवारी, चालक ट्रैक्टर-लोडर लेकर फरार

Picture of kakajee

kakajee

 

धरमजयगढ़। क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन का मामला एक बार फिर सामने आया है। मांड नदी में अवैध रेत खनन की शिकायत मिलने पर हल्का पटवारी विकास वर्मा मौके पर जांच के लिए पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि पंचनामा की कार्रवाई के दौरान मौजूद लोगों ने पटवारी को गुमराह कर दिया, जिसका फायदा उठाकर ट्रैक्टर और लोडर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार अवैध रेत उत्खनन में इस्तेमाल किया जा रहा ट्रैक्टर-लोडर मुरली यादव, ग्राम बाँसजोर (धरमजयगढ़) का बताया जा रहा है। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में काफी चर्चा रही कि कार्रवाई की भनक लगते ही चालक वाहन लेकर भाग निकले।
इस घटना ने एक बार फिर धरमजयगढ़ क्षेत्र में सक्रिय रेत तस्करों के बढ़ते हौसलों को उजागर कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मांड नदी में लंबे समय से अवैध रेत उत्खनन की शिकायतें मिल रही हैं, लेकिन कार्रवाई के बावजूद तस्करों पर प्रभावी अंकुश नहीं लग पा रहा है।
वहीं हल्का पटवारी विकास वर्मा ने घटना की जानकारी अपने मुख्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों को देने की बात कही है। अब देखना होगा कि राजस्व विभाग और प्रशासन इस मामले में आगे क्या कार्रवाई करता है।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें