अम्बेटिकरा पुल के पास युवक के डूबने की आशंका, पुलिस तैनात, तलाश जारी

Picture of kakajee

kakajee

 

धरमजयगढ़ क्षेत्र के अम्बेटिकरा स्थित पुल के पास एक युवक के डूबने की आशंका के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति पर नजर बनाए हुए है। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी हुई है।
तीन युवक पहुंचे थे नदी किनारे, एक लापता
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के समय तीन युवक नदी के पास मौजूद थे। बताया जा रहा है कि तीन में से एक युवक नदी में कुदा और अचानक लापता हो गया, जिसके बाद उसके डूबने की आशंका जताई जा रही है। लापता युवक को हाटी क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। हालांकि उसकी आधिकारिक पहचान की पुष्टि अभी नहीं हुई है।
पुलिस और ग्रामीण कर रहे तलाश, नहीं मिला कोई सुराग
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खोजबीन शुरू कर दी है। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से लापता युवक की तलाश जारी है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसका कोई पता नहीं चल सका था। पुलिस मामले की जांच कर रही है और युवक की खोज के लिए लगातार प्रयास जारी हैं।
नोट: युवक के संबंध में आधिकारिक जानकारी और पुलिस की पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है। जैसे ही कोई नई जानकारी सामने आएगी, समाचार को अपडेट किया

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें