मांड नदी में कूदने के बाद युवक लापता, 35 फीट उपर पुल से कूदने के बाद युवक हुआ लापता, एसडीआरएफ की टीम कर रही तलाश, तीन दोस्त एक साथ गए थे नहाने

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले की धरमजयगढ़ तहसील में आने वाली अम्बेटिकरा पुल से कल देर शाम एक युवक ने लगभग 35 फीट उपर से नदी में छलांग लगा दी और इस छलांग की रील उसका दोस्त मोबाईल में बना रहा था और जैसे ही उसके दोस्त ने छलांग लगाई वह पानी से नही निकला और घंटो तलाश के बाद भी वह बाहर नही आया तो तत्काल उसकी सूचना दोनों दोस्तों सहित आसपास के लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक दोस्त से उसका मोबाईल जब्त कर घटना की जानकारी लेनी शुरू कर दी और रात होनें के बाद लापता युवक को खोजने के लिये आज सुबह से ही एसडीआरएफ मांड नदी में तलाश कर रही है।
क्या है पूरा मामला
इस पूरे घटना क्रम के बारे में नदी में कूदने के बाद गायब हुए युवक के साथ पिंटू निषाद ने बताया कि वह और उसका दोस्त जयसिंह तथा हीरालाल छाल क्षेत्र के रहने वाले है और पिकनिक मनाने के लिये धरमजयगढ़ के अंबेटिकरा मंदिर के पास मांड नदी में नहा रहे थे इसी दौरान वह और हीरालाल मांड नदी के नीचे नहाने लगे तब जयसिंह ने कहा वह उपर से छलांग लगाना चाहता है और उसका वीडियो बनाना। मना करने के बाद भी जयसिंह हीरालाल के साथ मांड नदी के उपर बने पुल पर चला गया और उसने पानी में छलांग लगा दी। जिसका वीडियो मैने बनाया, लेकिन पुल से अकेले जयसिंह ने छलांग लगाई और हीरालाल बिना छलांग लगाये नीचे आ गया और घंटो बाद तक पुल के उपर से छलांग लगाने वाले उसके दोस्त जयसिंह घंटो तक वापस नही आया, उसके बाद हमने इसकी सूचना ग्रामीणों और पुलिस को दी।
गायब युवक की तलाश जारी
इस संबंध में धरमजयगढ़ थाना प्रभारी राजेश जांगड़े ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही वे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे चुके हैं और एसडीआरएफ को घटना स्थल पर बुलाया गया है। आज सुबह से रेस्क्यू आपरेशन जारी है, अभी तक शव बरामद नही हुआ है उन्होंने यह भी बताया कि मौके से दोस्तों का मोबाईल तथा अन्य जानकारी जुटाई गई है।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें