वन्यजीव प्रेमी वैभव जगने ने हाथी संरक्षण एवं प्रभावित ग्रामीणों के हित में 23 मांगें रखीं

Picture of kakajee

kakajee

 

नवा रायपुर। छत्तीसगढ़ के वन्यजीव प्रेमी वैभव जगने द्वारा हाथियों से संबंधित 23 महत्वपूर्ण मांगों को लेकर नवा रायपुर स्थित अरण्य भवन, वन मुख्यालय में उच्च वन अधिकारियों एवं वन मंत्री को आवेदन सौंपा गया।
इस दौरान प्रधान मुख्य वन संरक्षक, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) तथा वन मंत्री के समक्ष हाथी-मानव संघर्ष से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। आवेदन में विशेष रूप से हाथियों द्वारा फसल क्षति एवं जनहानि की स्थिति में दी जाने वाली मुआवजा राशि में वृद्धि की मांग की गई, ताकि प्रभावित किसानों एवं परिवारों को बेहतर राहत मिल सके।
वैभव जगने ने हाथी मित्र दल के सदस्यों की सुरक्षा, प्रशिक्षण एवं मानदेय (तंखा) संबंधी मांग भी अधिकारियों के समक्ष रखी। उनका कहना है कि हाथी मित्र दल के सदस्य ग्रामीण क्षेत्रों में हाथी-मानव संघर्ष को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा एवं सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।
उच्च अधिकारियों ने मांगों पर सकारात्मक चर्चा करते हुए आश्वासन दिया कि इन विषयों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा तथा जल्द ही सुखद समाचार मिलने की संभावना है।
वैभव जगने ने कहा कि हाथी संरक्षण के साथ-साथ प्रभावित ग्रामीणों की सुरक्षा और आजीविका सुनिश्चित करना भी उतना ही आवश्यक है। इसके लिए सरकार एवं वन विभाग को संवेदनशील और प्रभावी कदम उठाने चाहिए।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें