कांग्रेस जनता की बीमारियों से नहीं, ओपी चौधरी के विकास से तनाव में — हार की हताशा में पर्यावरण की नौटंकी:- दीवान, 5 साल लूटा, ढाई साल में रायगढ़ संभाल लिया..जनता कांग्रेस के विरोध से त्रस्त

Picture of kakajee

kakajee

 

रायगढ़:- जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा 5 जून पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण विभाग के घेराव की घोषणा पर जिला भाजपा अध्यक्ष अरुण धर दीवान ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस बढ़ते प्रदूषण और बढ़ते बीमारियों से नहीं, बल्कि अपनी हार और ओपी चौधरी के विकास कार्यों को देखकर मानसिक तनाव में है। तनावग्रस्त अवस्था की वजह से कांग्रेस को हर तरफ हताशा और बौखलाहट नजर आ रही है। श्री दीवान ने कहा कि कांग्रेस को आज किसी भी मुद्दे पर जनता का साथ नहीं मिल रहा। कुछ अवसरवादियों का समूह निज स्वार्थ के लिए विकास के विरोध की राजनीति कर रहा है। ताकि विरोध की आड़ में राजनैतिक स्वार्थ की रोटी सेक सके।0कांग्रेस का काला इतिहास बताते हुए दीवान ने कहा सत्ता रहते
कांग्रेस के मुख्यमंत्री रहे अजीत जोगी ने स्थानीय उद्योग के हाथों जंगल-जमीन-पानी सब कुछ गिरवी रख दिया. उद्योगों का विकास तो हुआ। लेकिन आम जनता के लिए परेशानी छोड़ गया। भूपेश सरकार ने लगातार एमओयू किया ताकि 10 जनपथ द्वारा दिया गया वसूली का टारगेट पूरा हो और भूपेश की कुर्सी सलामत रहे।5 साल में भूपेश सरकार के विधायक शहर सरकार विकास की एक ईंट नहीं रख पाई।दीवान ने ओपी के ढाई सालों का हिसाब देते हुए कांग्रेस के पांच सालो का हिसाब मांगा है।
बढ़ते औद्योगिकीकरण, बढ़ते प्रदूषण, बढ़ती दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कांग्रेस ने 5 साल में क्या उपाय किए? सत्ता में रहते प्रदूषण मुक्त करने के लिए क्या प्रयास किया? इसका जवाब कांग्रेस को जनता को देना चाहिए। आज पर्यावरण की बात करने वालों ने 5 साल तक चिमनियों को खुली छूट दी।
ओपी चौधरी का ढाई साल कांग्रेस के 5 साल पर भारी
विधायक बनते ही ओपी चौधरी ने दुर्घटना की रोकथाम यातायात का दबाव कम करने हेतु रिंग रोड की योजना पर काम शुरू किया , शहर में प्रवेश करने वाले सभी मार्ग फोरलेन हेतु स्वीकृत किए। शहर के अंदर यातायात का दबाव कम करने जोगी डिपा में केनाल रोड को स्वीकृति दिलाई । जिसका विरोध कांग्रेस कर रही है। कांग्रेस ने ना काम किया, ना काम करने देती है. यही मानसिकता कांग्रेस को जनता के दिलों से विस्थापित कर रही है। दुर्घटनाओ को रोकने सभी ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए गए।बढ़ते प्रदूषण के दुष्प्रभाव से बचाने ऑक्सीजन पार्क के रूप में सिंदूर पार्क बनाकर जनता को समर्पित किया।. शहर में आधा दर्जन से अधिक स्थल ऑक्सी जोन के लिए चिन्हित किए गए है। पहाड़ों पर बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण का कार्य जारी है। जीवनशैली अनियंत्रित होने से असाध्य रोग बढ़ने की बात स्वीकार करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा इसके लिए रायगढ़ में प्राकृतिक चिकित्सा हेतु भवन व व्यवस्था की जा रही है। जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में करोड़ों के उपकरण हेतु राशि स्वीकृत कर उन्हें सुसज्जित किया गया ताकि गरीब को इसका लाभ मिले. सड़कों की दुर्दशा पर विपक्ष में रहते ओपी चौधरी ने पदयात्रा कर कांग्रेस का ध्यान खींचा, तो FIR दर्ज कर आवाज दबाई गई. सत्ता आते ही विधायक बनते ही सबसे पहले बदहाल सड़कों को ठीक करवा कर संदेश दिया — भाजपा के लिए विरोध वोट बैंक नहीं, दायित्व निर्वहन है।सत्ता रहते हुए भी भाजपा तकनीक के जरिए प्रदूषण पर लगाम कसने की तैयारी कर रही है। ओपी चौधरी के मार्गदर्शन में जल्द ही चिमनियों का मॉनिटरिंग सिस्टम पर्यावरण विभाग के हाथ में होगा। जो उद्योग रात में ESP बंद कर देते हैं, सिस्टम घर बैठे हो बंद होने वाली चिमनियों को डिटेक्ट करेगा। उनकी जवाबदेही तय को जाएगी। वित्त मंत्री का यह निर्णय प्रदूषण नियंत्रित करने की दिशा में मिल का पत्थर साबित होगा। फ्लाई ऐश निपटान हेतु GPS सिस्टम मजबूत, किया गया ताकि अवैध परिवहन पर रोक लगाई जा सके।. कांग्रेस से जुड़े नेता सत्ता रहते बड़े पैमाने पर फ्लाई ऐश का अवैध परिवहन कर रहे थे भाजपा सरकार आते ही सभी बेरोजगार हो गए ।इसलिए प्रदूषण के नाम पर विरोध कर रहे हैं.। दीवान ने भाजपा की राजनीति का उद्देश्य स्पष्ट करते हुए कहा विपक्ष के दौरान जनहित की मांगो को उठाना सत्ता आने पर उसे पूरा करना भाजपा का राजनैतिक धर्म है। राम मंदिर, धारा 370 हटाना दशकों पुराना भाजपा का संकल्प रहा। ये संकल्प इस समय लिया गया जब भाजपा को पूर्ण बहुमत हासिल नहीं था ओर कांग्रेस इन संकल्पों को लेकर भगवान राम का मजाक बनाती रही कि मंदिर वही बनायेंगे का नारा लगाने वाले लोग तारीख नहीं बताएंगे।इस संकल्प को लेने वाले नेता स्वर्गीय हो गए, पर भाजपा का संकल्प जीवित रहा। बहुमत आते ही मोदी सरकार ने संकल्प पूरा किया। वैसे ही रायगढ़ के लिए सुव्यस्थित विकास का संकल्प ओपी चौधरी पूरा कर रहे हैं। श्री दीवान ने कहा कांग्रेस के घेराव से हवा साफ नहीं होगी. पेड़ लगाओगे, अस्पताल बनाओगे, सड़क सुधारोगे — तब होगी. वो काम भाजपा कर रही है। 5 साल तक प्रदूषण को बढ़ावा देने वाली कांग्रेस आज पर्यावरण की बात करे, ये रायगढ़ की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें