पिकअप से गिरकर युवक की मौत, एक कान भी कटकर हुआ अलग, सेन्ट्रींग सामान लाते समय टेंट की रस्सी में फंसने से हुई घटना

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पिकअप में सेन्ट्रींग सामान लोड करके लाते समय गले में टेंट का रस्सी फंस जाने के कारण युवक की गिरकर मौत हो गई, वही इस घटना में एक कान भी कटकर अलग हो गया। उक्त घटना खरसिया थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार गोवर्धन प्रसाद सोनी निवासी फुलबंधिया ने खरसिया थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया है कि कल सुबह 10 बजे गांव के ही रहने वाले नंद कुमार सोनी के पिकअप चालक सोनू डनसेना उसके नाती विरेन्द्र सोनी, रूद्र कुर्रे, आयुष सोनी को पिकअप में बैठा कर सेन्ट्रींग सामान लाने बसनाझर लेकर गया था। जहां से सामान लोड करने के बाद वे लोग वापस आ रहे थे, इस दौरान बसनाझर बीच बस्ती में श्रीमद भागवत का आयोजन हो रहा है और वहां पर टेंट लगा हुआ था। इसके बावजूद पिकअप क्रमांक CG 13 V 0326 के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते जा रहा था जिससे टेंट में लगा रस्सी वीरेंद्र सोनी के गले में फंस गया जिससे वह नीचे गिर गया और उसके गले में चोट आने के साथ साथ बायां कान कटकर अलग हो गया। बताया जा रहा है वीरेंद्र सोनी को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां मौके पर मौजूद डॉक्टर ने प्रारंभिक जांच में ही उसे मृत घोषित कर दिया।

बहरहाल गोवर्धन प्रसाद सोनी की रिपोर्ट के बाद खरसिया पुलिस ने आरोपी पिकअप चालक सोनू डनसेना के खिलाफ धारा 106(1) BNS के तहत अपराध दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें