क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र ने ली बिल्हा मंडल की मासिक बैठक

Picture of kakajee

kakajee

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के बिल्हा मंडल की मासिक बैठक में शामिल होकर संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से क्रेडा अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी ने विचार साझा किए। बैठक में संगठन को सशक्त एवं प्रभावी बनाने की दृष्टि से मंडल, शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर की बैठकों की व्यवस्था, कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता तथा संगठनात्मक गतिविधियों के विस्तार पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर चल रहे “विश्वास के, विकास के एवं जनकल्याण” अभियान की जानकारी साझा करते हुए आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रिय विधायक धरमलाल कौशिक, सहित सभी सम्मानित पदाधिकारीगण एवं देवतुल्य कार्यकताओं की मौजूदगी रही।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें