रायगढ़ की बेटियों ने उत्तराखंड में लहराया परचम , हृत्वी अग्रवाल और अद्विका शर्मा हुए नृत्य रत्नाकर अवार्ड से सम्मानित

Picture of kakajee

kakajee

 

रायगढ़ । आयत डांस एकेडमी के छात्राओं ने एक बार फिर बढ़ाया रायगढ़ जिले का नाम देहरादून में आयोजित नेशनल डांस फेस्टिवल में हुए राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित। रायगढ़ की उभरती हुई प्रतिभाओं ने राष्ट्रीय मंच पर अपने नृत्य कला का प्रदर्शन किया।
रायगढ़ की प्रतिष्ठित आयत डांस एकेडमी की संचालिका और अंतराष्ट्रीय नृत्यांगना गुरू तब्बू परवीन की छात्राओं ने 7 जून, 2026 को देहरादून में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता तरांगना डांस एंड म्यूजिक फेस्टिवल एंड कंपीटेशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय सम्मान अपने नाम किए हैं। इस भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में भारत के अलग अलग राज्यों से आए कलाकारों ने शास्त्रीय, अर्थ शास्त्रीय, लोक नृत्य, गायन और वादन की प्रस्तुतियां दीं, लेकिन रायगढ़ की इन तीन बेटियों प्ने अपनी कला से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
नृत्य गुरु तब्बू परवीन के कुशल नृत्य प्रशिक्षण, मार्गदर्शन एवम कठिन परिश्रम से आयत डांस एकेडमी की छात्राओं ने अपनी मेहनत और कला का लोहा मनवाते हुए विभिन्न श्रेणियों में शीर्ष स्थान हासिल किए डांस फेस्टिवल में कृषनवी सिंह और नाव्या सिंह को अपने बेहतरीन नृत्य प्रदर्शन के लिए कला अंभीरा सम्मान से सम्मानित किया है। हृत्वी अग्रवाल अग्रवाल नृत्य रत्नाकर अवार्ड से सम्मानित हुई वही अद्विका शर्मा को भी नृत्य रत्नाकर अवार्ड से सम्मानित किया जीता वही कानन अग्रवाल को प्रथम पुरस्कार नन्ही बेटियों ने अपने आकर्षक नृत्य से दर्शकों का दिल जीता और कार्यक्रम में उपस्थित दर्शकों और निर्णायक मंडल ने सभी बचों के प्रदर्शन की इस अवसर पर, कार्यक्रम में आयत डांस एकेडमी की नृत्य शिक्षिका एवम संचालिका गुरु तब्बू परवी को वस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर गुरु सम्मान से सम्मानित किया गया, जो उनकी छात्राओं की सफलता में उनके अथक परिश्रम मार्गदर्शन और योगदान का प्रमाण है। एकेडमी की छात्राओं को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी गई और उनके उजवल भविष्य के लिए आशीर्वाद प्रदान किया गया। यह उपलब्धि न केवल इन युवा कलाकारों के लिए, बल्कि पूरे रायगढ़ शहर के लिए गर्व का विषय है, जिसने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सांस्कृतिक पहचान को मजबूत किया है। और रायगढ़ घराना का नाम रोशन किया है।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें