हाथियों ने हॉस्टल की दीवार तोड़ी, लोगों में भारी दहशत का माहौल

Picture of kakajee

kakajee

मरवाही में हाथियों ने तोड़ी हॉस्टल की दीवार, ‘फूल’ की तरह ढहाया, रिहायशी इलाके में भारी हुजूम से हादसे की आशंका,मरवाही वन परिक्षेत्र में हाथियों का उत्पाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। भोजन और पानी की तलाश में हाथियों का दल लगातार इंसानी बस्तियों का रुख कर रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में भारी दहशत का माहौल है।

​हॉस्टल की दीवार को खिलौने की तरह तोड़ा, चार हाथियों का एक दल एक हॉस्टल परिसर के पास पहुँच गया। हाथियों ने हॉस्टल की मजबूत पक्की दीवार को इतनी आसानी से ढहा दिया मानो वह कोई फूल या खिलौना हो। दीवार टूटने की इस घटना से परिसर में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। ​बीते दिन हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में दी थी दस्तक ​बता दें कि यह दल लगातार रिहायशी इलाकों के चक्कर काट रहा है। बीते दिन इन चार हाथियों को मरवाही के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में भी देखा गया था।

​भोजन-पानी की तलाश में बस्तियों का रुख,
​वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार, जंगलों में पानी के स्रोतों की कमी और भोजन की तलाश में ये हाथी लगातार इंसानी बस्तियों के निकट विचरण कर रहे हैं। जहाँ भी इन्हें अनाज या पानी की गंध मिलती है, ये वहीं धावा बोल देते हैं।

​लोगों का हुजूम बढ़ा रहा है खतरा,
​हाथियों को देखने के लिए स्थानीय लोगों और ग्रामीणों का भारी हुजूम उमड़ रहा है। लोग अपनी जान जोखिम में डालकर हाथियों के करीब जाने और मोबाइल से वीडियो बनाने की कोशिश कर रहे हैं। भीड़ के इस बर्ताव से हाथियों के भड़कने और किसी बड़ी अप्रिय घटना या जनहानि होने की गंभीर आशंका बनी हुई है।

​मौके पर वन अमला तैनात
​घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुँच चुकी है। वन कर्मी लगातार हाथियों की मूवमेंट पर नजर रखे हुए हैं और ग्रामीणों को हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की हिदायत दे रहे हैं। वन विभाग ने मुनादी कराकर लोगों को सतर्क रहने और हाथियों को न उकसाने की अपील की है।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें