प्रधानमंत्री द्वारा 12 साल का कार्यकाल पूर्ण होने पर झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने किया पूजा अनुष्ठान

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़:- देश के  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन,विकास एवं जनकल्याण के ऐतिहासिक 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ,रायगढ़ द्वारा आज दिनांक 10 जून 2026 को प्रातः 8:00 बजे शिव मंदिर, बांझीपाली (वार्ड क्रमांक 32) में विशेष पूजा-अर्चना एवं हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए प्रकोष्ठ के संयोजक अरुण बिनेश्वर सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के उत्तम स्वास्थ्य,दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए सामूहिक प्रार्थना की गई। उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने भगवान श्रीराम एवं संकटमोचन हनुमान जी से प्रार्थना करते हुए देश की निरंतर उन्नति,समृद्धि एवं विकास की कामना की।

अरुण ने जानकारी में बताया कि इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम महापौर जीवर्धन चौहान उपस्थित रहे।कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष शैलेश माली,रंजू संजय जी महामंत्री संदीप क्षत्रिय, महामंत्री सूरज मिरी,वार्ड पार्षद नरेश पटेल जी,पूखराम श्रीवास,विपिन तिवारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता,वार्डवासी एवं श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हुए ऐतिहासिक विकास कार्यों, गरीब कल्याण योजनाओं, महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भर भारत अभियान, आधारभूत संरचना के विस्तार तथा भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा में हुई अभूतपूर्व वृद्धि का उल्लेख किया। उपस्थित जनों ने प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण हेतु अपने संकल्प को दोहराया।

पूरे कार्यक्रम का वातावरण भक्ति,राष्ट्रसेवा एवं जनकल्याण की भावना से ओत-प्रोत रहा। अंत में सभी उपस्थित जनों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के स्वस्थ,दीर्घ एवं सफल जीवन की कामना करते हुए राष्ट्रहित में उनके सतत नेतृत्व के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें