RAIGARH NEWS : नहर निर्माण के विरोध में किसान ने पीया जहर, मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़। जिले के पुसौर विकासखंड अंतर्गत ग्राम लिंजीर में केलो परियोजना के तहत प्रस्तावित नहर निर्माण को लेकर विवाद उस समय गंभीर हो गया जब एक किसान ने कथित रूप से जहर सेवन कर लिया। किसान को गंभीर हालत में रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार आईसीयू में जारी है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम लिंजीर निवासी रविशंकर गुप्ता अपनी कृषि भूमि से नहर निकाले जाने का विरोध कर रहे थे। बताया जा रहा है कि केलो परियोजना के लिए उनकी लगभग 7 से 8 एकड़ जमीन पहले ही अधिग्रहित हो चुकी है, जिसके कारण वे अपनी शेष कृषि भूमि से नहर निर्माण कराने के पक्ष में नहीं थे। प्रशासनिक अमला, जिसमें तहसीलदार और पुलिस बल भी शामिल था, नहर निर्माण कार्य के लिए गांव पहुंचा था। इसी दौरान किसान और प्रशासन के बीच विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। आरोप है कि इसके बाद किसान रविशंकर गुप्ता ने जहर का सेवन कर लिया, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
परिजनों का कहना है कि किसान नहर निर्माण का विरोध नहीं कर रहा था, बल्कि उसकी मांग थी कि नहर को उसके खेत के बजाय समीप स्थित शासकीय भूमि से निकाला जाए, जिससे उसकी बची हुई खेती प्रभावित न हो। परिजनों ने तहसीलदार और पुलिस पर दबाव बनाकर जमीन खाली कराने का आरोप भी लगाया है। वहीं घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। प्रशासन की ओर से फिलहाल इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें