धरमजयगढ़ में हाथियों की मौजूदगी, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट, अकेले जंगल या खेतों की ओर नहीं जाने की दी गई सलाह

Picture of kakajee

kakajee

 

धरमजयगढ़। वन परिक्षेत्र धरमजयगढ़ अंतर्गत ग्राम कूकरीखोंरो के आसपास हाथियों की गतिविधि देखे जाने के बाद वन विभाग एवं हाथी मित्र दल की टीम ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विभागीय अमले द्वारा गांव पहुंचकर लोगों को हाथियों की मौजूदगी की जानकारी दी गई और आवश्यक सावधानियों के बारे में जागरूक किया गया।

वन विभाग एवं हाथी मित्र दल की टीम ने ने कूकरीखोंरो, भावरखोल और चाँपखेत सहित आसपास के गांवों के लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। ग्रामीणों को रात के समय अकेले जंगल या खेतों की ओर नहीं जाने, हाथियों के नजदीक न जाने तथा किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल वन विभाग को देने के निर्देश दिए गए हैं।

वन अमले द्वारा लगातार हाथियों की निगरानी की जा रही है। विभाग ने कहा है कि हाथियों के दल की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और स्थिति के अनुसार ग्रामीणों को समय-समय पर जानकारी दी जाएगी।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें