भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ के राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने पर ओपी चौधरी ने दी हार्दिक बधाई

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़ विधायक एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने तरुण चुघ को मध्य प्रदेश से निर्विरोध राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।
उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि तरुण चुघ का संगठनात्मक अनुभव, समर्पित कार्यशैली तथा राष्ट्रहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक सक्षम एवं प्रभावी जनप्रतिनिधि बनाती है। राज्यसभा में उनका योगदान न केवल मध्य प्रदेश बल्कि देश के विकास, सुशासन और जनकल्याण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को नई दिशा प्रदान करेगा।
ओपी चौधरी ने विश्वास व्यक्त किया कि तरुण चुघ अपने व्यापक राजनीतिक अनुभव और नेतृत्व क्षमता के बल पर उच्च सदन में जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे तथा देशहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाकर लोकतांत्रिक मूल्यों को और सशक्त बनाएंगे।
उन्होंने उनके सफल, उज्ज्वल एवं जनसेवा से परिपूर्ण संसदीय कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर सफलता की कामना की।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें