चीतल के झुंड पर कुत्तों का हमला, पानी पीने के दौरान हुई घटना,दल से बिछड़े नन्हे चीतल का रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया,

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में गुरुवार की सुबह अपने दल के साथ पानी पीने पहुंचे चीतल के दल पर कुत्तों ने हमला कर दिया। इस दौरान एक नन्हा चीतल अपने दल से बिछड़ गया, जिसे सुरक्षित रेस्क्यू कर वन विभाग ने जंगलों में छोड़ दिया है। मामला रायगढ़ वन मंडल का है।

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह 6 बजे के आसपास चीतलों का एक झुंड पानी पीने के लिए इंदिरा विहार के पास स्थित कृषि विश्वविद्याल के पास तालाब में पानी पीने पहुंचा था। इस बीच कुत्तों ने चीतल की झुंड पर अचानक हमला कर दिया, जिससे चीतलों का झुंड भागने लगा, इस दौरान तकरीबन डेढ़ माह का एक नन्हा चीतल भाग नहीं सका। बताया जा रहा है कि मौके पर मौजूद लोगों ने चीतल के बच्चे को बचाया और मामले की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी।

इस मामले की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और चीतल के बच्चे का रेस्क्यू करते हुए पहले उसे इंदिरा विहार लाया गया , जहां स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद उसे सुरक्षित इंदिरा विहार के जंगलों में चीतलों के झुंड वाले इलाके में छोड़ दिया गया है। आसपास के लोगों ने बताया कि अक्सर गर्मी के दिनों में भोजन और पानी की तलाश में चीतल के अलावा अन्य वन्यप्राणी रिहायशी इलाकों तक आ पहुंचे हैं।

 

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें