CCTV में कैद हुई चोरी की वारदात, छत तोड़कर घर में घुसे बदमाश, 98 हजार की संपत्ति ले उड़े

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़। शहर के कबीर चौक स्थित पार्क सिटी के सामने भवानी ट्रेडर्स में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने सुनियोजित तरीके से घर की छत तोड़कर अंदर प्रवेश किया और नगदी समेत सोने-चांदी के जेवर व थोक सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की पूरी घटना घर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भवानी ट्रेडर्स के संचालक योगेश अग्रवाल ने बताया कि वे पान मसाला, बिस्किट, चॉकलेट और जनरल सामान का थोक व्यापार करते हैं। 17 जून की रात करीब 9 बजे वे अपने घर में ताला लगाकर परिवार सहित गांजा चौक स्थित अपने माता-पिता से मिलने गए थे। इसी दौरान उनके मोबाइल से जुड़े CCTV कैमरे का अलार्म बजा। जब उन्होंने मोबाइल पर कैमरा चेक किया तो देखा कि दो अज्ञात व्यक्ति घर के अंदर घुसे हुए हैं। यह देख वे तुरंत वापस अपने घर पहुंचे।
योगेश अग्रवाल ने बताया कि रात करीब 10 बजे घर पहुंचकर जब अंदर देखा तो दुकान से करीब 20 हजार रुपये का थोक सामान, गल्ले से 12 हजार रुपये नकद, और घर में रखा सोने का हार, कान की बाली, अंगूठी और चांदी की पायल गायब थे। चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग 98 हजार रुपये बताई जा रही है।
जांच के दौरान घर की छत पर जाकर देखा गया कि एलबेस्टर टूटा हुआ था, जिससे आशंका जताई जा रही है कि चोर उसी रास्ते घर में दाखिल हुए थे। घटना की जानकारी परिजनों को देने के बाद पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में जूटमिल पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 3(5)305, 331 (4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज करते हुए आरोपियों तक पहुंचने CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें