रायगढ़: खेत से सोलर सिस्टम का सबमर्सिबल पंप और केबल वायर चोरी, किसान ने दर्ज कराई शिकायत

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़ । जिले के पुसौर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जकेला में खेत से सोलर पैनल सिस्टम में लगे सबमर्सिबल पंप और केबल वायर चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद किसान ने थाना पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम जकेला निवासी रामकुमार पटेल (72 वर्ष), पिता टीकाराम पटेल, खेती-किसानी का कार्य करते हैं। उन्होंने बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व अपने खेत खसरा नंबर 553, झारमुड़ा खार में सिंचाई के लिए सोलर पैनल सिस्टम लगवाया था। फसल कटाई के बाद वे प्रतिदिन खेत नहीं जा रहे थे।
बीते 27 जून की सुबह करीब 7 बजे जब वे खेत पहुंचे तो देखा कि ट्यूबवेल में लगा इकोजेन कंपनी का सबमर्सिबल पंप और करीब 200 फीट केबल वायर गायब था। अज्ञात चोरों ने पंप और वायर चोरी कर लिया था। चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग 40 हजार रुपए बताई जा रही है।
पीड़ित किसान ने मामले की लिखित शिकायत पुसौर थाना में दी है। आवेदन के आधार पर पुलिस ने प्रथम दृष्टया भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें