Kakajee News

सूर्योदय प्लांट के गार्ड से मोबाइल लूटकर चाकू से हमला करने वाले 3 लुटेरे चंद घंटों में गिरफ्तार, लूटा मोबाइल, चाकू व साक्ष्य जब्त

Picture of kakajee

kakajee

 

रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन पर कल पूंजीपथरा पुलिस ने सूर्योदय प्लांट के सुरक्षा गार्ड से मोबाइल लूटकर चाकू से हमला करने वाले तीन आरोपियों को घटना के चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार प्रार्थी कुबेर कुमार यादव (25 वर्ष), निवासी ग्राम ढोढ़ीआरा, थाना तपकरा, जिला जशपुर, वर्तमान निवासी सूर्योदय प्लांट कॉलोनी, पूंजीपथरा ने 14 जुलाई को थाना पूंजीपथरा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 13 जुलाई की शाम करीब 4:30 बजे वह कंपनी से ग्राम तुमीडीह बाजार जाने के लिए पैदल निकला था। कंपनी के मुख्य द्वार से लगभग 100-200 मीटर आगे पहुंचने पर एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों ने उसे घेर लिया और मोबाइल, पर्स तथा रुपये निकालने की मांग की। विरोध करने पर आरोपियों में से एक ने धारदार चाकू से उसके पेट के पास वार कर घायल कर दिया तथा उसकी जेब से VIVO T3 एंड्रॉयड मोबाइल (कीमत लगभग ₹11,000) एवं पर्स लूटकर मोटरसाइकिल से फरार हो गए।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना पूंजीपथरा में अपराध क्रमांक 171/2026 के तहत धारा 309(6) एवं 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल विवेचना प्रारंभ की गई।
विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि वारदात को अंजाम देने वाले वेजौन कंपनी, चिराईपानी के पास तीन संदिग्ध युवक घूम रहे हैं। पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर तीनों को हिरासत में लिया। पूछताछ एवं पीड़ित से पहचान कराने पर तीनों ने अपराध करना स्वीकार कर लिया। विधिवत मेमोरेंडम कथन एवं तहसीलदार तमनार की उपस्थिति में शिनाख्ती कार्रवाई कराई गई।
आरोपी कुलदीप सिंह के कब्जे से लूटा गया मोबाइल बरामद किया गया। वहीं आरोपी जगन्नाथ सोनी उर्फ सोनू के मेमोरेंडम कथन के आधार पर घटना में प्रयुक्त चाकू, एक सिम कार्ड तथा मोबाइल के माध्यम से अपने फोन-पे खाते में 30,000 ट्रांसफर किए जाने संबंधी बैंक खाते से जुड़े साक्ष्य जब्त किए गए। विवेचना में पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर तीनों आरोपियों 1- कुलदीप सिंह (33 वर्ष), निवासी बेला झरिया थाना मरवाही जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही हाल मुकाम वेज्रौन कंपनी क्वार्टर, पूंजीपथरा 2- जगन्नाथ सोनी उर्फ सोनू (21 वर्ष) ग्राम कचकोबा थाना तमनार हाल मुकाम एनआर इस्पात देलारी पूंजीपथरा एवं 3- अनिकेत धनवार (19 वर्ष) निवासी ग्राम कसडोल थाना तमनार को 14 जुलाई 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

आरोपी कुलदीप पूर्व में ट्रेलर वाहन चोरी में आरोपी रहा है ।
पूंजीपथरा पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से गंभीर अपराधों के प्रति रायगढ़ पुलिस की सक्रियता और अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की प्रतिबद्धता एक बार फिर स्पष्ट हुई है।
एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन तथा एडिशनल एसपी अनिल सोनी, डीएसपी सुशांत बनर्जी के कुशल मार्गदर्शन पर कार्यवाही में थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव, सहायक उप निरीक्षक उमाशंकर विश्वाल, आरक्षक ओम प्रकाश तिवारी, विनोद शर्मा, शेखर चंद्राकर और नरेन्द्र पैंकरा की अहम भूमिका रही है।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें