Kakajee News

RAIGARH NEWS तेज रफ्तार ट्रैक्टर बना काल, अज्ञात बाइक सवार की मौत; चालक मौके से फरार

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़। धरमजयगढ़ क्षेत्र के दुर्गापुर मार्ग पर शनिवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे ने एक युवक की जान ले ली। तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना इतनी जोरदार थी कि टक्कर के बाद बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के तुरंत बाद ट्रैक्टर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना की खबर मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जुट गए। सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। हालांकि अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा पहचान स्थापित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
इधर, पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर पंचनामा कार्रवाई पूरी कर ली है। मामले में आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया जारी है और फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश के लिए पुलिस टीम जुटी हुई है।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें