धरमजयगढ़ वन मंडल में हाथियों की मौजूदगी, वन विभाग ने जारी की सावधानी की अपील

by Kakajee News

 

धरमजयगढ़। धरमजयगढ़ वन मंडल के बायसी परिसर अंतर्गत धरमजयगढ़-क्रोधा मार्ग पर स्थित फुठामुड़ा जंगल के समीप हाथियों का एक दल लगातार विचरण कर रहा है। वन विभाग द्वारा हाथियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, धरमजयगढ़ वन मंडल के बायसी परिसर में हाथियों का दल सड़क किनारे जंगल क्षेत्र में मौजूद है, जिससे धरमजयगढ़-क्रोधा रोड से आवागमन करने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। वन अमला क्षेत्र में सक्रिय रहकर हाथियों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है।
वन विभाग ने स्थानीय ग्रामीणों एवं वाहन चालकों से अपील की है कि वे इस मार्ग से गुजरते समय सावधानी बरतें, अनावश्यक रूप से हाथियों के निकट जाने का प्रयास न करें तथा किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या शोर-शराबा करने से बचें।
हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए क्षेत्रवासियों से सतर्क रहने और वन विभाग के निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया गया है। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है तथा आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त सुरक्षा उपाय किए जाएंगे।

Related Posts

Leave a Comment