Kakajee News

खरसिया में सूने मकान की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद, आरोपियों से चोरी एलईडी टीवी, कूलर व पंखे बरामद कर आरोपियों को चोरी के अपराध में चौकी खरसिया पुलिस ने भेजा रिमांड पर

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़ । एसडीओपी खरसिया सतीश भार्गव के मार्गदर्शन में चौकी खरसिया पुलिस ने मदनपुर स्थित सूने मकान में हुई चोरी की वारदात का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार 5 अगस्त को प्रार्थिया श्रीमती आरती उनसेना, निवासी मदनपुर ने चौकी खरसिया में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 5 अगस्त की रात लगभग 1:00 बजे से 4:00 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने उनके मकान के तीन कमरों के दरवाजों की कुंडी एवं कब्जे तोड़कर तथा खिड़की की सरिया मोड़कर घर में प्रवेश किया। आरोपियों ने घर में रखे सीआरआई कंपनी का 1 एचपी सबमर्सिबल पंप, कूलर, 32 इंच एलजी एलईडी टीवी, वाशिंग मशीन, चार गैस सिलेंडर, सीलिंग फैन, मिक्सी, पीतल की भगवान गणेश एवं माता लक्ष्मी की मूर्तियां, चढ़ावे की नकदी, चांदी के लक्ष्मी सिक्के, इन्वर्टर एवं बैटरी, , कंप्यूटर सेट, लैपटॉप, महत्वपूर्ण दस्तावेज, घरेलू बर्तन, कृषि उपकरण तथा घर में रखी नगदी चोरी कर ली। चोरी गए सामान एवं नकदी की कुल कीमत लगभग ₹80 हजार बताई गई।
रिपोर्ट पर चौकी खरसिया में धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान संदेह के आधार पर हरिजन मोहल्ला खरसिया निवासी अमन सागर एवं सत्यम सागर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। दोनों आरोपियों ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। उनके मेमोरेंडम कथन के आधार पर आरोपी अमन के कब्जे से एक पुराना कैम स्टार कंपनी का कूलर एवं एक सीलिंग फैन तथा आरोपी सत्यम के कब्जे से एक 32 इंच का काला एलईडी टीवी एवं दो सीलिंग फैन बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपियों अमन सागर (22 वर्ष) एवं सत्यम सागर (32 वर्ष) को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
इस चोरी के मामले का 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा करने में चौकी प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, सहायक उपनिरीक्षक मनोज पटेल, आरक्षक कीर्ति सिदार, साविल चंद्रा एवं धनंजय कश्यप की सराहनीय भूमिका रही।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें