रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय से मात्र 20 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम रेंगालपाली स्थित हाईस्कूल में पढ़ने वाले न्यूज नाम के लड़के की हिस्ट्री पुलिस को अभी तक सही मिली है। गांव के प्रिंसपल से लेकर उसे पढ़ाने वाले शिक्षक भी बताते हैं कि न्यूज नाम का लडका शुरू से ही पढाई में तेज रहा है और उसने सीजीपीएससी परीक्षा में सुबेदार के रिजल्ट में सफलता पा ली है। इसके बाद इसे नाम के कारण पुलिस पूछताछ के अलावा लोगों के शक की जद में आने से पूरे छत्तीसगढ़ में इससे सवाल किये जाने लगे है अब यह लोगों के सवाल से हटकर यह बताता है कि बचपन से उसका नाम ही माता-पिता ने न्यूज रखा है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पहुंचने के बाद इस न्यूज कुमार ने अपनी पूरी जानकारी देते हुए बतया कि इसका पूरा नाम न्यूज कुमार प्रधान है और आधार कार्ड और मार्कशीट में उसका नाम केवल न्यूज लिखा हुआ है और सरनेम नही होनें के कारण उसके उपर यह शक किया जा रहा है कि यह फर्जी है। जबकि बचपन से लेकर अभी तक उसके सभी पढाई के दस्तावेजों में न्यूज नाम लिखा हुआ है और उसका नाम न्यूज कुमार प्रधान है। पिता का नाम सुखदेव और मां का नाम सर्वेश्वरी है और छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की मार्कशीट में यही नाम होनें के कारण एकाएक न्यूज विवाद में आ गया।
एक जानकारी के अनुसार रायगढ़ से लेकर इसके मूल गांव भाठनपाली में रहने वाला न्यूज कुमार पढाई में वाकई तेज है रोजाना स्थानीय लाईब्रेरी में पढ़ने के बाद अन्य तैयारियों के लिये बकायदा दौड़ धूप करता है। आज उसने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने मुलाकात करके अपनी पूरी जानकारी दी और यह भी बताया कि केवल नाम के कारण उसको कई पूछताछ से गुजरना पड़ रहा है जो उसे मानसिक पीडा दे रही है।
बहरहाल अचानक सुर्खियों में आये न्यूज नाम का यह शख्स अब अपने नाम को लेकर भले ही सब कुछ ठीक ठाक बता रहा हो परंतु सीजीपीएसई परीक्षा में रिजल्ट उसके पक्ष में आने के बाद आगे भी उसे कई पूछताछ से गुजरना पड़ेगा।
1
