रायगढ़। दरोगापारा बुढ़ी माई मंदिर के पास देवघर अपार्टमेंट में चल रहे शिवपुराण की कथा के नवम दिवस भगवान भोलेशंकर एवं माँ पार्वती विवाह कथा प्रसंग में कथाप्रेमी माताओं एवं श्रद्धालु भक्तों की भारी उपस्थिति देखी गई वहीं बुढ़ी माई मंदिर से देवघर अपार्टर्मेंट तक भगवान भोले शंकर की निकली बारात में शिवभक्तगण झूमकर नाचे । बुढ़ीमाई मंदिर के पास बारातियों के लिए आयोजकों की ओर से स्वल्पाहार एवं मीठा की विशेष व्यवस्था बारात स्वागत के लिए की गई थी।
विदित हो कि दरोगापारा स्थित देवघर अपार्टमेंट में पवित्र श्रावन मास के अवसर पर एकादश दिवसीय शिव पुराण की कथा का आयोजन 1 अगस्त से 10 अगस्त तक पं. पवनकुमार त्रिपाठी प्रयागराज के व्यासत्व में चल रही है।
अखिल भारतीय धर्म संघ के प्रचार मंत्री एवं प्रखर प्रवक्ता रामचरित मानस भागवत एवं अन्य पुराणों के कुशल व्याख्याकार पिछले चालिस वर्षो से भारत वर्ष के विभिन्न प्रातों व नगर ग्रामों में अपनी ओजश्वी वाणी से धर्म जागरण में संलग्न स्वामी करपात्री जी महाराज के कृपा पात्र एवं वेदांती जी महाराज के परम शिष्य पं. पवनकुमार त्रिपाठी जी के मुखारविंद से शिवपुराण की कथा का आनंद ले रहे श्रद्धालु जन कथा वाचक द्वारा प्रस्तुत शिव पुराण की कथा का लाभ लेते हुए कृतार्थ हो रहे है।
कथा आयोजन एवं कार्यक्रम का सुव्यवस्थित संचालन करने में मुख्य यजमान के रूप में गणेश अग्रवाल सह पत्नी सरोज अग्रवाल के साथ सुरेन्द्र पटेल सह श्रीमती शशि पटेल भी प्रतिदिन यजमान के रूप में कथा श्रवण लाभ ले रहे है वहीं पवनकुमार त्रिपाठी जी के परम शिष्य वेदप्रकाश अग्रवाल के साथ वार्ड पार्षद श्रीमती पुनम दिबेश सोलंकी बलबीर शर्मा, संतोष अग्रवाल, व्याख्याता भोजराम पटेल इत्यादि श्रद्धालु जनों की प्रतिदिन कथा में उपस्थिति देखी जा रही है।
10
