250 विद्यार्थियों ने लिया नशा मुक्त भारत का संकल्प, आत्मानंद तराईमल हाई स्कूल में “नशा मुक्त युवा–सशक्त भारत” अभियान के तहत, लायंस क्लब रायगढ दिव्य ऊर्जाक्लब की- जागरूकता कार्यक्रम

by Kakajee News

“नशा मुक्त युवा–सशक्त भारत” अभियान के अंतर्गत आत्मानंद तराईमल हाई स्कूल में कक्षा 9वीं से 12वीं के लगभग 250 छात्र-छात्राओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य- विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए उन्हें स्वयं तथा अपने परिवार एवं समाज को नशे से दूर रखने के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम में लायन अनीता कपूर, माइक्रो कैबिनेट सदस्य ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए विभिन्न प्रकार के नशीले पदार्थों के शारीरिक, मानसिक, पारिवारिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी।
निबंध प्रतियोगिता में दिखी बच्चों की प्रतिभा–
जागरूकता अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए “नशा मुक्त युवा–सशक्त भारत” विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उनकी शानदार लेखन शैली, विचारों की स्पष्टता और नशा मुक्ति के प्रति जागरूक सोच ने सभी को प्रभावित किया। उत्कृष्ट निबंध लिखने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इसके साथ ही विद्यार्थियों के बीच प्रश्नोत्तरी आयोजित की गई— सही उत्तर देने वाले बच्चों को उपहार देकर प्रोत्साहित किया गया।
250 विद्यार्थियों ने लिया संकल्प
कार्यक्रम के दौरान लायन अनीता कपूर ने सभी विद्यार्थियों को नशा मुक्ति का संकल्प दिलाया– विद्यार्थियों ने हाथ उठाकर संकल्प लिया कि वे न स्वयं नशा करेंगे और न ही किसी अन्य को नशा करने देंगे। साथ ही अपने परिवार एवं मित्रों को भी नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की प्राचार्य अनीता तनेजा एवं समस्त शिक्षकगण का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। इस अवसर पर जोन चेयरपर्सन लायन अंजू बंसल, सचिव एवं कैंसर जागरूकता चेयरपर्सन लायन मीरापासवान,तथा चेयरपर्सन बासंती सरकार (हेल्थ चेकअप) की गरिमामयी उपस्थिति रही।
अनीता कपूर ने कहा कि *“एक बच्चे की सोच बदलना, एक परिवार की सोच बदल सकता है और एक जागरूक परिवार ही सशक्त भारत की नींव बन सकता है।”
कार्यक्रम का संदेश रहा—
“एक निबंध… एक सवाल… एक संकल्प—
नशे को ना, जीवन को हाँ!” 🇮🇳

Related Posts

Leave a Comment