RAIGARH NEWS: गांवों में खुले आम चल रहा है खुड़खुड़िया का खेल, न पुलिस का खौफ न कानून की परवाह

by Kakajee News

रायगढ़. तमनार थाना क्षेत्र में मेले के नाम पर खुडखुड़िया नामक जुए का खेल जोरों पर चल रहा है।खुड़खुड़िया का खेल एक बार फिर अपने चरम पर है। ग्रामीण क्षेत्रों में रथ यात्रा के दौरान खुलेआम खेला जाने वाला जुए का यह खेल पुलिस की साख ही नहीं उसके रवैये पर सवालिया निशान है।

उल्लेखनीय है कि पुरी की रथ यात्रा के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में रथ यात्रा का आयोजन शुरू होता है जो एक अर्से तक जारी रहता है। पर इसके बाद भी झूले रथ हो या फिर कोई आयोजन मेला खुड़खुड़िया का खेल आम हो गया है। खुड़खुड़िया एक तरह का जुआ है जो ताश की बजाए अलग तरीके(गोटी ध्टुकनाध्रंगीन पट्टी) जैसे सामग्री के साथ से खेला जाता है। इसमें भी जुए की तरह दांव लगाए जाते हैं और खेलने वाले अपनी किस्मत आजमाते हैं।

RAIGARH NEWS: रथ यात्रा के आयोजन वाले गांव में रात भर यह खेल चलता है जिसमें बड़ी रकम जुए में दांव पर लगती है।इस साल भी रथयात्रा में खुड़खुड़िया का खेल जोर-शोर से चल रहा है।और जुए के बादशाहों को न किसी किस्म का संकोच न कानूनी भय। इससे यह सवाल उठता है कि आखिर पुलिस को क्या गांव-गांव में चल रही इस असामाजिक बुराई की भनक नहीं है।आखिर किसकी सह पर बेखौप बढ़ती जा रही सरेराह जुए का खेल।

विदित हो कि पूर्व में थाना द्वारा तड़ित कार्रवाई करते हुए खुडखुडिया जुआ पर रेड कार्यवाही करने में सफल रही । पर वही दौर जुआडियों ने बेखौफ होकर पुनः जखीरा बना चुकी है अब देखना यह है की अब भी कोई कड़ी कार्यवाही होती है या फिर सरेआम जुआ खेल को संरक्षण मिलता रहेगा।

Related Posts