रायगढ़। घरघोड़ा जर्जर सड़क को लेकर आज अमलीडीह के लोगो ने एनएच पर चक्काजाम किया वही, जर्जर सड़क को लेकर ग्रामवासियों मे काफी आक्रोश देखा जा रहा है।
ग्रामीणों का कहना है इस सड़क को लेकर आये दिन दुर्घटना की स्थिति बनी हुई है गड्ढो से भरा हुए सड़क मार्ग स्थिति को देखते हुए आज ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया है ,वही स्थानीय प्रशासन को कई बार लिखित रूप में ज्ञापन देकर सड़को को मरमम्मत करने के अवगत कराया था लेकिन स्थानीय प्रशासन ने इस मांग को लेकर कोई सुध नही ली वहीं ग्रामिणो का कहना है कि रात के समय भारी वाहन के आने से भी तेज रफ्तार के साथ कभी भी दुघर्टना की स्थिति बनी हुई है।
वहीं चक्काजाम की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे घरघोड़ा एसडीएम अशोक मार्बल ने ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए कहा कि 15 दिन के भीतर सड़क का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। सड़क का मरम्मतीकरण होगा। इस दौरान मुख्य रूप से सर्वश्री सुशील होता जनपद उपाध्यक्ष ममता अशोक पंडा भाजपा किसान मोर्चा जिला महामंत्री राधेश्याम राठिया गंगा प्रसाद धोबा सरपंच सामरुमा श्री कांत राठिया ज स अशोक पण्डा द्वारिका ठाकुर रघुवीर पण्डा गोपीनाथ पण्डा विनय पण्डा अक्षय राठिया प्रमोद सिंह ठाकुर महेंद्र अग्रवाल सत्यजीत शर्मा राजीव पण्डा रघुवीर सतपथी सरोज पंडा योगेश्वर पटेल श्याम लाल यादव नन्दकुमार डनसेना एवं महिला स्व सहायता समूह के लोग उपस्थित थे।
आदिवासी नेता राधेश्याम राठिया ने पहुँच कर चक्काजाम का किया समर्थन
वही धरमजयगढ़ विधानसभा के आदिवासी नेता और किसान मोर्चा के जिला महामंत्री राधेश्याम राठिया ने सड़क की मांग को जायज बताते हुए इस माँग का समर्थन दिया है जर्जर सड़क को लेकर इस क्षेत्र के विधायक के लालजीत राठिया के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा कि विधयाक ने जनता से दूरी बना ली है। एक तरफ धरमजयगढ़ विधायक जामपाली खदान सड़क का भूमिपूजन के लिए आ रहे है वही विधायक को आकर ईस सड़क को आकर देखना चाहिए कि इस क्षेत्र की जनता का हाल कितना गम्भीर है आज पूरे धरमजयगढ़ विधानसभा छाल घरघोड़ा से छाल ,धर्मजयगढ़ से घरघोड़ा ,धरमजयगढ़ से कापू के सड़को का हाल बेहाल है लेकिन इस छेत्र के विधायक लालजीत राठिया को क्षेत्र जनता से कोई मतलब नही है विधायक अपने में मस्त हैं।
