सरिया टीआई विवेक पाटले की मुस्तैदी से पकड़ाया लूट का फरार आरोपी, एक अन्य की सरगर्मी से तलाश जारी

by Kakajee News

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के सबसे लंबे महानदी सूरजगढ़ पुल के पास बाईक सवार युवक को रोककर हथियार दिखाते हुए मोबाईल व बाईक की लूट करने के सप्ताह भर पुराने मामले में सरिया पुलिस ने लूट के एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। जबकि दूसरा आरोपी अब भी फरार बताया जाता है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब सप्ताह भर पहले मंगलवार को सरिया क्षेत्र के कंचनपुर निवासी बाईक सवार युवक से दो युवकों के द्वारा सूरजगढ़ पुल परसरामपुर के पास हथियार दिखाकर मोबाईल व बाईक की लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। इस दौरान बाईक सवार युवक पर आरोपियों ने हमला भी किया था।

पीड़ित युवक के द्वारा लूट की घटना की रिपोर्ट सरिया थाने में दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद सरिया थाना प्रभारी विवेक पाटले की टीम ने आरोपियों की पतासाजी के लिए मुखबिरों को लगाया था। इसी मामले में सरिया पुलिस को आज तब सफलता हाथ लगी जब लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों में से एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

लूट कांड के दो आरोपियों बंटी सिदार और जुगल दास में से जुगल दास को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जबकि दूसरा आरोपी अब भी फरार है। पुलिस उसकी पतासाजी में लगी है। वहीं पुलिस ने पकड़े गए आरोपी से लूटकांड में शामिल हथियार और लूटी गई बाईक को बरामद कर लिया है।

Related Posts

Leave a Comment