रायपुर । राजधानी रायपुर में ट्रैफिक पुलिस मोर रायपुर मोर ऑटो के तहत अभियान चला रहे है | जिसके तहत बिना अनुमति धड़ल्ले से दौड़ रहे ऑटो चालकों का अब फिर से रिकॉर्ड रखा जाएगा । इसके लिए ट्रैफिक विभाग द्वारा दोबारा से सभी ऑटो चालकों की नंबरिंग करने की योजना बनाई गई है ।
जानकारी के मुताबिक 10 हजार ऑटो पंजीकृत हैं, लेकिन यहां 13 हजार से ज्यादा वाहन दौड़ रहे हैं । वहीं, ट्रैफिक विभाग द्वारा इनकी नंबरिंग भी बंद कर दी गई है । इसकी वजह से आपात स्थिति में ऑटो चालक सहित मालिक का डाटा विभागीय जिम्मेदारों को नहीं मिल रहा है । वहीं नंबरिंग बंद करने पर ट्रैफिक विभाग के जिम्मेदारों की दलील है कि आईटीएमएस के बाद सारा रिकॉर्ड अपडेट रहता है, लेकिन जिन गाड़ियों की आरसी यानि रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट में मोबाइल नंबर या फिर पता है, वाहन चालकों या फिर मालिकों को ट्रेस कर पाना मुश्किल होता है ।
ऐसे में अब दोबारा से ट्रैफिक विभाग के जिम्मेदार इनकी नंबरिंग करने की योजना बना रहे हैं । ताकि सारा रिकॉर्ड अपडेट रह सके । ट्रैफिक डीएसपी सतीश ठाकुर ने बताया कि रायपुर पुलिस ने अभियान चालू किया है मोर रायपुर मोर ऑटो , 31 दिसंबर तक चलेगा | ऑटो चालक और मालिक का सत्यापन किया जाएगा | इसलिए संबंधित थानों को फार्म उपलब्ध कराया है एक गोला नंबर भी दिया जाएगा, जिस पर चस्पा करना पड़ेगा सामने और पीछे | उन्होंने बताया कि गोला नंबर के हिसाब से ऑटो का सत्यापन किया जाएगा | क्योंकि वाहन चालक और मालिक एक ही है दोनों को भरकर देना पड़ेगा मालिक अगर वाहन बेच दिया तो उसको भी जवाब देना पड़ेगा | पूरे जिले के ऑटो चालकों और मालिकों का डाटा मिलेगा ताकि अपराधिक घटना हो चाहे कोई सामान छूट गया हो उसको आसानी से ट्रेस कर सकें |
