प्रदेश बीजेपी संगठन में बड़ा बदलाव,राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने किया गठन ,कोर ग्रुप, वित्त समिति, प्रदेश चुनाव समिति, अनुशासन समिति का नए सिरे से गठन
रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रदेश भाजपा संगठन में बडा बदलाव किया है। नए गठन के तहत कोर ग्रुप , वित्त समिति, प्रदेश चुनाव समिति तथा अनुशासन समिति का नए सिर से गठन किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नई कार्यकारिणी के अंतर्गत कोर ग्रुप में प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, डॉक्टर रमन सिंह, धरमलाल कौशिक, सरोज पांडेय, रेणुका सिंह, रामविचार नेताम, विक्रम उसेंडी, अरुण साव, पुन्नूलाल मोहिले, बृजमोहन अग्रवाल, पवन साय, गौरीशंकर अग्रवाल, केदार कश्यप शामिल किये गए हैं। तो वहीं गौरीशंकर अग्रवाल, केदार कश्यप और अरुण साव के नए नाम भी इस सूची में शामिल है। कोर ग्रुप में विशेष आमंत्रित सदस्यों में राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी और सह प्रभारी नितिन नवीन भी शामिल हैं।