Raigarh News राम की भक्ति में राममय हुआ शहर, रामनवमी पर एक बार फिर निकली ऐतिहासिक शोभायात्रा, रामभक्तों का जगह-जगह हुआ स्वागत

by Kakajee News

रायगढ़। भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी पर गुरूवार को रायगढ़ शहर में ऐतिहासिक शोभायात्रा शहर के नटवर स्कूल से निकली तो मानों पूरा शहर ही थम सा गया था। रामनवमी में शामिल रामभक्तों को रायगढ़ पुलिस के अधिकारी व जवानों ने शहर के विभिन्न मार्गो से सुरक्षित रामलीला मैदान तक पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

रामनवमी के अवसर पर शहर के नटवर स्कूल ग्राउंड में रामभक्तों का मानो जनसैलाब उमड़ उठा हो। हजारों की संख्या में रामभक्तों की भीड़ देखते ही बन रही थी। शहर के अलग-अलग मोहल्लों से हजारों की संख्या में राम भक्त शोभायात्रा में शामिल होनें नटवर स्कूल मैदान में जुटे। तकरीबन 5 किलोमीटर लंबी शोभायात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या इतनी थी कि जहां तक नजरें पहुंच रही है, वहां तक रामभक्तों के हाथों में भगवा झंडा लहराते रामभक्त साफ तौर पर देखे जा सकते थे।

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शोभायात्रा में तरह तरह की आकर्षक झांकियों को शामिल किया गया है जिसमें नंदी पर विराजे भगवान शिव व माता पार्वती, जगन्नाथ भगवान की आकर्षक प्रतिमा, थर्माकोल से बनाया हुआ राममंदिर तथा अलग-अलग प्रदेशों से मंगाए गए एक से बढ़कर एक डीजे अलावा कई अन्य सुंदर झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा।


इन मार्गो में निकली शोभायात्रा
रामनवमी शोभा यात्रा नटवर स्कूल से प्रारंभ होकर, स्टेशन चैक, गांधी गंज, गांधी प्रतिमा, रामनिवास टॉकीज, गोपी टॉकीज, मंदिर चैक, सुभाष चैक, गद्दी चैक, पैलेस रोड, चांदनी चैक, गांजा चैक, हटरी चैक, सिटी कोतवाली, हंडी चैक, घड़ी चैक, होते हुए रामलीला मैंदान आकर समाप्त हुई।

जगह-जगह हुआ रामभक्तों का स्वागत
रामभक्तों में अपार उत्साह देखने को मिल मिला। राम भक्त लगातार श्री रामचंद्र की जय की जयघोष के नारो के साथ आगे बड़ रहे है। जिसमें शहर की विभिन्न धार्मिक तथा सामाजिक संस्थाओं की तरफ से शहर के अलग-अलग जगहों में रामभक्तों के स्वागत में स्टॉल लगाया गया था।

पुष्प वर्षा कर किया गया शोभायात्रा का स्वागत
रामनवमी शोभायात्रा के दौरान हवा में लहराते भगवा ध्वज पर पुष्प वर्षा कर श्रीराम नाम का उद्घोष हो रहा। शोभायात्रा में जय श्री राम की गूंज के साथ रामजी की निकली सवारी, मेरे भारत का बच्चा जय-जय श्री राम बोलेगा, कौशल्या के दशरथ नंदन के अलावा अनेकों गीत पर रामभक्त झूमते नजर आ रहे थे।

Related Posts

Leave a Comment