राजनांदगांव, गढ़चिरौली पुलिस बल की मदद से सांप के काटने से घायल स्कूली छात्रा को हेलीकॉप्टर द्वारा नागपुर ले जाया गया। चिकित्सा उपचार के लिए जिला प्रशासन और पुलिस बल के समन्वय से उन्हें नागपुर के जीएमसी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।
एक जानकारी के अनुसार धनोरा तालुका के जपटलाई आवासीय आश्रम स्कूल की 6 छात्राओं को सांप ने काट लिया। यह घटना 10 अगस्त 2026 को तड़के हुई। छात्रावास में रहने वाली कुछ छात्राओं को गंभीर हालत में धनोरा ग्रामीण अस्पताल और फिर गढ़चिरौली जिला सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्भाग्यवश इलाज के दौरान तीन छात्राओं की मृत्यु हो गई और अन्य तीन छात्राओं का इलाज गढ़चिरौली जिला सामान्य अस्पताल में चल रहा है। सांप के काटने से घायल हुए तीन अन्य छात्रों में से एक की हालत गंभीर होने की सूचना मिलने पर जिला प्रशासन और गढ़चिरौली पुलिस बल ने समन्वय स्थापित करते हेलीकॉप्टर से उक्त छात्र को नागपुर के जीएमसी अस्पताल में स्थानांतरित कराया। नागपुर के सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस अस्पताल में उसका इलाज किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग और संबंधित विभागों के समन्वय से तत्काल उपचार सुनिश्चित करने के सभी प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि छात्र को बिना किसी देरी के आवश्यक सहायता मिल सके। गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक एम. रमेश ने नागरिकों से अपील करते कहा ह िमानसून के मौसम में सांप के काटने की घटनाएं बड़े पैमाने पर हो रही हैं, इसलिए सभी नागरिकों और छात्रों को इन घटनाओं से बचने के लिए आवश्यक सावधानी बरतनी चाहिए और विशेष एहतियात बरतनी चाहिए। आपातकालीन स्थिति में किसी भी अंधविश्वास में न पड़े और तुरंत नजदीकी अस्पताल या आपातकालीन सेवाओं से संपर्क करके समय पर उपचार कराएं।
16
