जिले के नाम में गलत लिखावट पर उठे सवाल, नहीं आया कोई जवाब, लोगो में नाराजगी

by Kakajee News

 

सारंगढ़- जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा के आधिकारिक सोशल मीडिया पोस्ट में जिले के नाम को लेकर हुई गड़बड़ी अब चर्चा का विषय बन गई है। पोस्ट में सारंगढ़-बिलाईगढ़ की जगह बिलाईगढ़-सारंगढ़ लिखे जाने से सवाल खड़े हो रहे हैं कि क्या प्रभारी मंत्री को अपने प्रभार जिले का सही नाम भी ज्ञात नहीं है। जानकारों का कहना है कि इस तरह की त्रुटि केवल टाइपिंग मिस्टेक नहीं, बल्कि कलेक्टर कार्यालय और जनसंपर्क विभाग के साथ संवाद के अभाव को भी दर्शाती है।प्रशासनिक स्तर पर जारी होने वाली सूचनाओं में सटीकता जरूरी होती है, लेकिन यहां लापरवाही साफ नजर आ रही है। स्थानीय लोगों में भी इस बात को लेकर चर्चा है कि जब जिम्मेदार पद पर बैठे जनप्रतिनिधि ही जिले की पहचान में चूक कर रहे हैं, तो यह गंभीर विषय है। फिलहाल इस मुद्दे पर न तो प्रशासन की ओर से कोई स्पष्टीकरण आया है और न ही मंत्री की तरफ से सुधार किया गया है।

Related Posts

Leave a Comment