रायगढ़ में रफ्तार का कहर…! तेज रफ्तार कार की ठोकर से बाईक सवार हुआ गंभीर, स्थानीय लोगों की मदद से भेजा गया अस्पताल

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़। रायगढ़-सारंगढ़ मार्ग में आज दोपहर तेज रफ्तार कार की ठोकर से बाईक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। आसपास के लोगों की मदद से घायल को अस्पाताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है।


मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़-सारंगढ़ मार्ग में ग्राम सुर्री गांव के गेट के पास आज दोपहर तकरीबन सवा 12 बजे के आसपास तेज रफ्तार कार की ठोकर से बाईक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने डायल 112 को सूचना देते हुए घायल युवक को अस्पताल भेजवाया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। घायल युवक का नाम नंदकुमार खुंटे निवासी सपोस बताया जा रहा है जो कि कोड़ातराई के आसपास काम करता है और आज दोपहर अपने काम में जा रहा था।
इस दौरान जब वह सुर्री गांव के गेट के पास पहुंचा ही था कि रायगढ़ की तरफ से आ रहे कार चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए पीछे से जोरदार ठोकर मार दिया जिससे यह घटना घटित हो गई। बताया जा रहा है कि बाईक सवार युवक को दोनों पैरों के अलावा शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आई है। वहीं घटना के बाद कार चालक वाहन समेत फरार हो गया है।
बहरहाल घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस घायल युवक को अस्पताल भिजवाते हुए अज्ञात कार चालक की पतासाजी में जुट गई है।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मां काली और मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की, रायपुर के कालीबाड़ी मंदिर एवं दुर्गा पूजा पंडाल में मुख्यमंत्री ने टेका माथा, प्रदेशवासियों की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद

नारी शक्ति के सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री, राजधानी रायपुर के विभिन्न गरबा एवं नवरात्रि महोत्सवों में हुए शामिल मुख्यमंत्री , प्रदेशवासियों को दी नवरात्रि की शुभकामनाएं

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें