Kakajee News

RAIGARH : गर्म माड़ (पसिया) से झुलसी डेढ़ साल की मासूम, एमसीएच में इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार में पसरा मातम

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़। दीपावली के दूसरे दिन घर में खेल रही डेढ़ साल की मासूम बच्ची के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। गर्म माड़ (पसिया) से भरे बर्तन में गिरने के कारण बच्ची बुरी तरह झुलस गई। परिजन तत्काल उसे उपचार के लिए धरमजयगढ़ अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रायगढ़ के एमसीएच अस्पताल रेफर किया गया। यहां करीब दो घंटे तक चले इलाज के बाद मासूम ने दम तोड़ दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, आकांक्षा बैगा (1 वर्ष 7 माह) पिता मनेन्द्र बैगा अपने परिवार के साथ रहती थी। उसके पिता खेती-किसानी का काम करते हैं और परिवार में चार बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि दीपावली के दूसरे दिन सुबह आकांक्षा घर में खेल रही थी। इसी दौरान उसकी मां खाना बना रही थी। काकाजीडॉट काम को मिली जानकारी के मुताबिक खाना बनाने के बाद उसने गर्म माड़ (पसिया) से भरा बर्तन किचन में रख दिया था। खेलते-खेलते मासूम बच्ची वहां पहुंच गई और अनजाने में गर्म पसिया से भरे बर्तन के ऊपर गिर गई।
हादसे में बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन आनन-फानन में उसे धरमजयगढ़ अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से बेहतर उपचार के लिए 11 नवंबर को एमसीएच रायगढ़ रेफर किया गया। काकाजीडॉट काम को मिली जानकारी के मुताबिक चिकित्सकों ने बच्ची का उपचार शुरू किया, लेकिन करीब दो घंटे बाद उसकी मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं। मासूम की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें