Kakajee News

सड़क किनारे मिली रायगढ़ के युवक की लाश, प्रतियोगी परीक्षा की कर रहा था तैयारी,

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़. बिलासपुर के लालखदान स्थित संत नगर के पास सड़क किनारे एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रायगढ़ जिले के घरघोड़ा क्षेत्र के ग्राम छोटे गुमड़ा निवासी उत्तम कुमार गुप्ता के रूप में हुई है। वह बिलासपुर में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने जहरीले पदार्थ के सेवन से आत्महत्या की आशंका जताई है।
मिली जानकारी के अनुसार, उत्तम कुमार बिलासपुर के दयालबंद इलाके में अपने एक दोस्त के साथ किराए के मकान में रहता था। सोमवार को लालखदान के संत नगर के पास सड़क किनारे उसका शव मिला। स्थानीय लोगों ने युवक को मृत अवस्था में देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
युवक की मौत की खबर मिलते ही छोटे गुमडा निवासी उसके परिजन भी बिलासपुर पहुंच गए हैं। शुरुआती परिस्थितियों के आधार पर पुलिस को आशंका है कि उत्तम ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन किया होगा। हालांकि उसने जहर कहां और किन परिस्थितियों में लिया, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। पुलिस युवक के दोस्त और अन्य परिचितों से पूछताछ कर रही है। साथ ही उसके किराए के मकान से जुड़े पहलुओं की भी जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर मौत की असल वजह का पता लगाने में जुटी है।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें